{"_id":"6ae964b1d14565fb400282ec","slug":"agra-municipal-corporation-catches-24-stray-cattle-owners-face-2-000-fine-per-animal-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालक ध्यान दें: सड़क पर घूमते मिले गोवंश तो देना होगा दो हजार रुपये जुर्माना, नगर निगम ने शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालक ध्यान दें: सड़क पर घूमते मिले गोवंश तो देना होगा दो हजार रुपये जुर्माना, नगर निगम ने शुरू किया अभियान
Tue, 03 Nov 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:06 AM IST
सार
आगरा में नगर निगम ने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। नेहरू नगर, सिविल लाइंस समेत चार क्षेत्रों से करीब 24 गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे गए।
विज्ञापन
बेसहारा गोवंश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम ने सोमवार को अभियान चलाया। करीब 24 गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे गए। नगर निगम टीम ने नेहरू नगर, सिविल लाइंस समेत चार स्थानों पर कैटल कैचिंग टीम के जरिये यह अभियान चलाया।
पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए गोवंश को छुड़ाने के लिए पशु पालक को दो हजार रुपये प्रति पशु का जुर्माना देना होगा। यदि पशु 24 घंटे से अधिक समय तक गोशाला में रहता है तो उसके लिए प्रति खुराक 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाएगा।
इस व्यवस्था का उद्देश्य पशु पालकों को अपने गोवंश की जिम्मेदारी लेने और उन्हें खुले में छोड़ने से रोकना है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि अपने जानवरों को बाड़े में रखें। त्योहार पर बाजार में भीड़ के कारण बेसहारा गोवंश लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।