फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Molestation Case: FIR Filed After Third Complaint, Bajrang Dal Protests Against Police Inaction

Agra Crime news: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, तीसरी बार की शिकायत...तब पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 29 Sep 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 09:00 AM IST
सार

मजदूर की बेटी से घर में घुसकर छेड़खानी हुई। पीड़ित ने तीन बार शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। 

विज्ञापन
Agra Molestation Case: FIR Filed After Third Complaint, Bajrang Dal Protests Against Police Inaction
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक दंपती पर महिला ने बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पुलिस ने तीसरी बार शिकायत करने पर केस दर्ज किया। रविवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव भी किया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी करती हैं। 14 सितंबर को काम पर गई थीं। 22 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। मोहल्ले में रहने वाले बंटू खां और उसकी पत्नी शीला बेटी से गाली गलाैज करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर घर में घुस आए और मारपीट व छेड़छाड़ की। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शाम को घर लौटने पर बेटी ने आपबीती बताई। इस पर वो दोनों के पास गईं। मगर उन्हें भी धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने 25 जून को भी थाने में शिकायत की थी। कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से सांठगांठ की वजह से पुलिस ने कुछ नहीं किया। 15 सितंबर को ऑनलाइन शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी का ही पक्ष लिया। तीसरी बार शिकायत करने पर केस दर्ज किया गया है। प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक अनिल शर्मा, शैलू जाट, विजय कश्यप आदि मौजूद रहे। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed