{"_id":"5e0250c38ebc3e87a02351ae","slug":"agra-minimum-temperature-drops-to-8-degree-weather-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के सितम से कांपे लोग, शूल सी चुभ रही ठंडी हवाएं, कोहरा भी कर रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के सितम से कांपे लोग, शूल सी चुभ रही ठंडी हवाएं, कोहरा भी कर रहा परेशान
Wed, 25 Dec 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ठंड से कांपे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, लेकिन पहाड़ों से ज्यादा सर्द मैदानी इलाके हैं। बर्फीली हवाओं ने आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। आने वाले दिनों सर्दी की सितम और बढ़ेगा। घना कोहरा भी छाएगा।
शूल सी चुभ रही सर्द हवाओं के कारण आगरा दिन में पहाड़ों के चंबा, कुल्लू और देहरादून जैसे शहरों से भी ज्यादा ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे 14.9 डिग्री पर रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों कुल्लू में 18.3 डिग्री, चंबा में 15.2 डिग्री और देहरादून में 20.5 डिग्री दर्ज किया गया।
ताजनगरी में मंगलवार की सुबह बेहद सर्द रही। दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकली। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री पर बना रहा। गलनभरी सर्दी में शीतलहर से लोग ठिठुर गए।

Trending Videos
मथुरा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंचा
मथुरा जिले में तो मंगलवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। वहीं ठंड के चलते गिरिराज परिक्रमा करने आने वाले भक्तों की संख्या में काफी गिरावट नजर आ रही है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। तीनों दिन कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेंगे, वहीं धूप से राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं हैं।