{"_id":"67ee0450cb63ad1aba0425bf","slug":"agra-metro-work-gained-momentum-from-mg-road-to-delhi-highway-jam-now-efforts-are-being-made-to-improve-it-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: मेट्रो के कार्य में आई तेजी, एमजी रोड से दिल्ली हाईवे तक...जाम ही जाम; अब सुधार की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: मेट्रो के कार्य में आई तेजी, एमजी रोड से दिल्ली हाईवे तक...जाम ही जाम; अब सुधार की कवायद
Thu, 03 Apr 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:15 AM IST
सार
आगरा मेट्रो निर्माण से शहर की चाल बिगड़ गई है। एमजी रोड से दिल्ली हाईवे तक जाम ही जाम नजर आ रहा है। इस समस्या के सुधार के लिए कवायद शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर मेट्रो का कार्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमजी रोड हो या हाइवे। मेट्रो निर्माण से जाम लग रहा है। शहर की चाल बिगड़ गई है। जिसे सुधारने के लिए बुधवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी विभागों की बैठक बुलाई। क्षतिग्रस्त लिंक मार्गों व फुटपाथों की मरम्मत कराने, मेट्रो स्टेशनों से अतिक्रमण हटाने और समन्वय के लिए संयुक्त कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ तीन दिन तक सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे
कैंट स्टेशन से सदर बाजार, प्रतापपुरा होते हुए एमजी रोड पर मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर निर्माणधीन है। उधर, खंदारी से सिकंदरा तक पहले कॉरिडोर का एलेविटेड सेक्शन निर्माणधीन हैं। दोनों कॉरिडोर के कारण बेरीकेडिंग से जाम की समस्या खड़ी हो रही है। यातायात व्यवस्था चरमराने से रोकने के लिए बुधवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बैठक की। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों के आस-पास अवैध कब्जे व अतिक्रमण हो गए हैं। लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। जगह-जगह सड़क किनारे मलबा के ढेर लगे हुए हैं। जिस वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: 'साहब मुझे जान का खतरा, घरवाली करती है पिटाई', पति की पुलिस आयुक्त से गुहार, बोला- कैसे भी बचा लो
मंडलायुक्त ने नगरायुक्त व एडीए अधिकारियों को संयुक्त सर्वे कराने और समन्वय के लिए संयुक्त कमेटी बनाने के निर्देश दिए। मेट्रो स्टेशनों के पास सौंद्रर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, एडीए, नगर निगम, मेट्रो व एनएचएआई अधिकारी मौजूद रहे।