{"_id":"68b4280d95a590b47c026202","slug":"agra-metro-will-have-temporary-stoppage-at-isbt-2025-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: आईएसबीटी पर होगा अस्थायी स्टॉपेज, हाईवे का तोड़ा डिवाइडर; मेट्रो ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: आईएसबीटी पर होगा अस्थायी स्टॉपेज, हाईवे का तोड़ा डिवाइडर; मेट्रो ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या
Sun, 31 Aug 2025 04:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 31 Aug 2025 04:17 PM IST
सार
आगरा में अक्तूबर से आरबीएस तक मेट्रो चलाने की योजना है। इसके साथ ही चार मेट्रो ट्रेनें और बढ़ाई जाएंगी। इनको अस्थायी तौर पर आईएसबीटी स्टेशन पर खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी स्टेशन के निर्माण को तेज कर दिया है। अक्तूबर से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलेगी। इन स्टेशनों के लिए आईएसबीटी स्टेशन को अस्थायी तौर पर स्टॉपेज बनाया जाएगा। निर्माण तेज करने के लिए हाईवे का डिवाइडर तोड़ा गया है।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो चलेगी। इसमें ताजपूर्वी से मन:कामेश्वर तक ट्रेन चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस स्टेशन भूमिगत हैं। इनका निर्माण पूरा हो गया है। सिविल कार्य भी सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।

अक्तूबर से आरबीएस तक मेट्रो चलाने की योजना है। इसके साथ ही चार मेट्रो ट्रेनें और बढ़ाई जाएंगी। इनको अस्थायी तौर पर आईएसबीटी स्टेशन पर खड़ा किया जाएगा। इसके लिए इसका निर्माण भी इन्हीं चार भूमिगत स्टेशनों के साथ किया जा रहा है। पहले काॅरिडोर के दूसरे चरण में गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन का निर्माण अगले साल मार्च तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
हाईवे पर बस खड़ी करने और गार्ड न तैनात होने से जाम
आईएसबीटी पर निर्माण चलने के कारण हाईवे के मध्य बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके पास में ही आईएसबीटी अड्डे की बसें खड़ी हो रही हैं। इससे रास्ता संकरा हो गया है। इससे घंटों जाम लग रहा है। बस को यहां से हटाया नहीं गया है और यूपीएमआरसी ने भी यातायात व्यवस्था के लिए गार्ड नहीं लगाए हैं। इससे एक किमी तक जाम में फंसने से लोग परेशान हो रहे हैं।