{"_id":"6791aea35cb1c84063080d9e","slug":"agra-metro-traffic-arrangement-on-mg-road-this-side-will-not-be-closed-barricading-will-be-done-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: एमजी रोड की एक लेन रहेगी बंद, पिलर का निर्माण हुआ शुरू; यातायात की ये रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: एमजी रोड की एक लेन रहेगी बंद, पिलर का निर्माण हुआ शुरू; यातायात की ये रहेगी व्यवस्था
Thu, 23 Jan 2025 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 Jan 2025 08:21 AM IST
सार
आगरा मेट्रो ट्रेन के आगरा कॉलेज स्टेशन पर पहली बार बॉक्स तकनीकी का इस्तेमाल हो रहा है। दूसरे कॉरिडोर में भी इसी तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
मेट्रो बॉक्स तकनीकी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा मेट्रो के स्टेशन निर्माण के लिए एमजी रोड पर यातायात को नहीं रोका जाएगा। पिलर निर्माण के लिए 100 या 150 मीटर तक ही बैरिकेडिंग की जाएगी। बाकी का रास्ता खुला रहेगा और यातायात संचालित रहेगा। पहले एमजी रोड की एक लेन को बंद करने और यातायात डायवर्ट करने की योजना थी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। ये एमजी रोड से होकर भी गुजरेगा। इसके लिए दो स्टेशनों पर पाइलिंग का कार्य शुरू है। पिलर निर्माण के दौरान 100-150 मीटर की दूरी तक बैरिकेडिंग कर कार्य चलता रहेगा। इससे एकमुश्त में पूरे एमजी रोड पर बैरिकेडिंग करने की जरूरत नहीं होगी। एक लेन भी बंद नहीं करनी पड़ेगी और निर्माण कार्य भी चलता रहेगा। अगले सप्ताह तक इसकी डिजाइन भी तय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा कॉलेज जंक्शन में किया इस्तेमाल
प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि आगरा कॉलेज जंक्शन है और ये कॉरिडोर एक और दो दोनों को जोड़ेगा। इसमें पहली बार बॉक्स तकनीकी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आरसीसी के 5 बॉक्स तैयार किए हैं। इसमें 4 बॉक्स की लंबाई 7 मीटर और एक की 8 मीटर होगी। चौड़ाई 6.8 मीटर और ऊंचाई 3.5 मीटर है। इससे कार्य तेजी से होगा और यातायात भी रोकने की जरूरत नहीं है।

10 दिन बंद रहेगा रुनकता-कीठम रेल फाटक
आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर रुनकता-कीठम के बीच समपार फाटक 508 पर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके लिए 23 जनवरी से एक फरवरी तक इस फाटक से सड़क यातायात बंद रहेगा। गेट बंद रहने के दौरान सड़क यातायात को फाटक संख्या 509 पर बने रेल ओवरब्रिज (आरओबी) से होकर गुजारा जाएगा।