फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Traffic Arrangement On Mg Road one Side Closed Barricading Will Be Done

Agra Metro: एमजी रोड की एक लेन की गई बंद, पिलर का निर्माण हुआ शुरू; यातायात की ये रहेगी व्यवस्था

Tue, 11 Feb 2025 08:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Feb 2025 08:13 AM IST
सार

एमजी रोड पर मेट्रो का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। 24 महीने में आगरा कॉलेज तक ट्रैक बन जाएगा। इसके लिए प्रतापपुरा चौराहा पर पिलर बनाने के लिए बैरिकेडिंग कर एक ओर के रास्ते में से एक लेन बंद कर दी है।

 

विज्ञापन
Agra Metro Traffic Arrangement On Mg Road one Side Closed Barricading Will Be Done
मेट्रो बॉक्स तकनीकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर में पिलर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रतापपुरा चौराहा पर बैरिकेडिंग लगा दी है। दूसरे कॉरिडोर में आगरा कॉलेज तक ट्रैक बनाने में 24 महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसको दो चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक है। इसके लिए प्रतापपुरा चौराहा पर पिलर बनाने के लिए बैरिकेडिंग कर एक ओर के रास्ते में से एक लेन बंद कर दी है।
विज्ञापन


करीब 40-50 मीटर की दूरी तक बैरिकेडिंग की है। इसके अंदर ही पिलर बनाने का कार्य होगा, बाकी के रास्ते से वाहन गुजरते रहेंगे। यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गार्ड भी लगाए गए हैं। इसी तरह से सभी पिलर बनाए जाएंगे। इसके बाद आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक बनाया जाएगा, जिसमें 30 महीने का वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। ये एमजी रोड से होकर भी गुजरेगा। इसके लिए दो स्टेशनों पर पाइलिंग का कार्य शुरू है। पिलर निर्माण के दौरान 100-150 मीटर की दूरी तक बैरिकेडिंग कर कार्य चलता रहेगा। इससे एकमुश्त में पूरे एमजी रोड पर बैरिकेडिंग करने की जरूरत नहीं होगी। एक लेन भी बंद नहीं करनी पड़ेगी और निर्माण कार्य भी चलता रहेगा। अगले सप्ताह तक इसकी डिजाइन भी तय हो जाएगी।

 
आगरा कॉलेज जंक्शन में किया इस्तेमाल
प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि आगरा कॉलेज जंक्शन है और ये कॉरिडोर एक और दो दोनों को जोड़ेगा। इसमें पहली बार बॉक्स तकनीकी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आरसीसी के 5 बॉक्स तैयार किए हैं। इसमें 4 बॉक्स की लंबाई 7 मीटर और एक की 8 मीटर होगी। चौड़ाई 6.8 मीटर और ऊंचाई 3.5 मीटर है। इससे कार्य तेजी से होगा और यातायात भी रोकने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed