फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro to Touch 90 kmph in Trial Runs Speed Test from ManKameshwar to ISBT

Metro: आगरा में 90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो, मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा पहला ट्रायल

Tue, 13 Jan 2026 07:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Jan 2026 07:24 AM IST
सार

आगरा मेट्रो 90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इसके लिए पहला ट्रायल मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Agra Metro to Touch 90 kmph in Trial Runs Speed Test from ManKameshwar to ISBT
आगरा मेट्रो - फोटो : आगरा मेट्रो

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) अगले सप्ताह से अधिकतम गति (90 किमी. प्रति घंटा) से मेट्रो के ट्रायल करेगा। सिग्नल, ट्रैकिंग, पावर सिस्टम के बाद अंत में डमी यात्रियों के साथ ट्रायल होगा। इसके बाद अप्रैल से मेट्रो आरबीएस स्टेशन तक चलने लगेगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक है। ये दिसंबर में पूरा हो जाएगा। इसकी दूरी 14 किमी. है और 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक छह स्टेशनों के बीच मेट्रो चल रही है। अब एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशन बन गए हैं। सिविल कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसमें लाइटिंग, दरवाजे, लिफ्ट समेत अन्य कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


इन स्टेशनों के बीच बीते महीने 5-10 किमी. प्रति घंटे की गति से मेट्रो के ट्रायल शुरू किए गए थे। अगले सप्ताह से इसके 20 से 90 किमी. प्रति घंटे की गति से ट्रायल किए जाएंगे। ये फरवरी में पूरे हो जाएंगे। सामान्य तौर पर मेट्रो 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलाई जाती है। आंतरिक तौर पर सिग्नलिंग, पावर सिस्टम, सुरक्षा सिस्टम समेत अन्य के ट्रायल हो रहे हैं। आईएसबीटी पर मेट्रो का ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन
यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल से ताज पूर्वी से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलने लगेगी। इस तरह पहले कॉरिडोर में 10 स्टेशनों पर लोग मेट्रो से सफर कर सकेंगे। इसका उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। समारोह में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके बाद पहले काॅरिडोर में सिर्फ तीन स्टेशनों आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा तक मेट्रो संचालन बाकी रह जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed