फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Pillars will be built for the elevated station preparations for barricading

Agra Metro: एलिवेटेड स्टेशन के लिए बनेंगे पिलर, बैरिकेडिंग की तैयारी; अब बनेंगे ये तीन स्टेशन

Tue, 21 May 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 May 2024 10:10 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में तीन एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण होना है। इसके लिए कास्टिंग यार्ड में गर्डर तैयार हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Agra Metro Pillars will be built for the elevated station preparations for barricading
आगरा  मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के तीन एलिवेटेड स्टेशनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मिट्टी के नमूनों की भी जांच हो गई है। 4-6 मीटर गहराई में पिलर के लिए नींव रखी जाएगी। इसके लिए बैरिकेडिंग की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के कास्टिंग यार्ड में गर्डर बन रहे हैं।
विज्ञापन


काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा पर एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। इसकी लागत 315 करोड़ रुपये है। मिट्टी की जांच के बाद पिलर की नींव भी तय हो गई है। 4-6 मीटर गहराई में पिलर का आधार बनाकर लाया जाएगा। इस पर गर्डर रखे जाएंगे, जिसका निर्माण कास्टिंग यार्ड में किया जा रहा है।
विज्ञापन


तीनों स्टेशनों के पिलर बनने के बाद क्रेन की मदद से गर्डर रखे जाएंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। ये एलिवेटेड है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इसके निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। 5 कंपनियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन चल रहा है। इसकी लागत 1526 करोड़ रुपये है। निर्माण जून में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed