फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Depot Track laying work will start soon 

आगरा:  मेट्रो डिपो में जल्द ही ट्रैक बिछाने का काम होगा शुरू, पटरियों के जोड़ने के लिए हुई स्वचलित वेल्डिंग मशीन की  टेस्टिंग

Fri, 04 Mar 2022 10:02 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Mar 2022 10:02 AM IST
सार

मेट्रो डिपो में जल्द ही ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। पटरियों के जोड़ने के लिए स्वचलित वेल्डिंग मशीन की टेस्टिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Agra Metro Depot Track laying work will start soon 
मेट्रो डिपो पर पहुंची पटरियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएसी मैदान में बन रही पहली मेट्रो डिपो में जल्द ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। बृहस्पतिवार को यहां ट्रैक की पटरियों को जोड़ने के लिए स्वचलित वेल्डिंग मशीन पहुंच गई। शाम को जिसका ट्रायल शुरू हो गया है। पटरियां पहले ही पहुंच चुकी थीं। स्वचलित मशीन से दो पटरियों को जोड़ने में 15 मिनट का समय लगेगा।

विज्ञापन

तेजी से चल रहा काम 

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि 112 करोड़ रुपये से पहली मेट्रो डिपो में निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा जल्द ट्रैक के लिए पटरियां बिछाई जाएंगी। इसके लिए फ्लैश बट वेल्डिंग तकनीक पर आधारित स्वचलित मशीन आ गई है। उन्होंने कहा पारंपरिक एल्यूमिनोथर्मिक वेल्डिंग मशीन से यह बिल्कुल अलग मशीन है। इसमें बिना किसी मदद व अन्य वेल्डिंग सामिग्री के इलेक्ट्रिक शॉक से दो पटरियों को जोड़ा जाता है। 

विज्ञापन

Agra Metro Depot Track laying work will start soon 
स्वचलित वेल्डिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला

महज 15 मिनट में जुड़ेगी एक पटरी 

पारंपरिक मशीन से पटरियों को जोड़ने में 50 मिनट लगते थे, जबकि इस मशीन से यह काम 15 मिनट में हो जाएगा। यह आसानी से जल्दी काम करती है। उन्होंने बताया कि ताजपूर्वी गेट से फतेहाबाद तक तीनों एलिवेटिड स्टेशन के ट्रैक को जोड़ने के लिए भी इसी मशीन का प्रयोग होगा। यह मशीन वायडक्ट के अंदर भी काम करने में कारगर है।
 

स्वदेशी रेल पटरियों का भी होगा इस्तेमाल 

आगरा प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि डिपो में बैलास्टिड ट्रैक के लिए 13 मीटर लंबी स्वदेशी रेल पटरियों का इस्तेमाल होगा। सभी पटरियां पहले ही पहुंच चुकी हैं। वायडक्ट में बैलास्टिड ट्रैक के लिए स्विटजरलैंड की कंपनी ईस्ट मेटल्स द्वारा निर्मित 18 मीटर लंबी पटरियों का इस्तेमाल होगा।

पहले चरण में छह स्टेशन 

सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक प्रस्तावित 14 किमी. लंबे पहले कॉरिडोर के लिए पीएसी मैदान में पहली डिपो बनाई जा रही है। पहले चरण में छह स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर निर्माणधीन है। जिसके तीन एलिवेटिड स्टेशन पर काम शुरू हो चुका है जबकि तीन भूमिगत स्टेशन ताजमहल, आगरा किला और आगरा फोर्ट के लिए सुरंग की खोदाई मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed