आगरा मेट्रो: पीएसी के साथ बनी सहमति, ताजनगरी में तेज होगा डिपो निर्माण कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसी के साथ आगरा मेट्रो की सहमति बन चुकी है। यूपी मेट्रो द्वारा पीएसी के 12 आवासों को हटाकर परेड ग्राउंड का विस्तार किया जाएगा। अब मेट्रो पीएसी की आंतरिक गतिविधि को प्रभावित किए बिना मेट्रो डिपो का निर्माण करेगी। हाल ही में यूपी मेट्रो की पीएसी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उम्मीद है कि डिपो निर्माण का कार्य और तेजी पकड़ सकेगा।
ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे पहले कॉरिडोर के लिए पीएसी में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। बीते कुछ वक्त से पीएसी के परेड ग्राउंड व जवानों के एडीए हाइट्स में शिफ्टिंग को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। अब सहमति बनी है कि मेट्रो पीएसी की आंतरिक गतिविधि को प्रभावित किए बिना मेट्रो डिपो का निर्माण करेगी।
बैठक में पीएसी द्वारा परेड व ड्रिल की जरूरतों को देखते हुए नए परेड ग्राउंड को बढ़ाकर बनाने की मांग की गई थी, जिस पर यूपी मेट्रो ने सहमति जताई है। पीएसी के 12 आवासों को हटाकर परेड़ ग्राउंड को बढ़ाकर बनाया जाएगा। इसके साथ ही हटाए जाने वाले इन आवासों के बदले नए भवनों का निर्माण कर पीएसी को सौंपेगी। पीएसी अपर महानिदेशक ने लखनऊ की तरह आगरा में भी पीएसी द्वारा सहयोग देने की बात कही।
एडीए हाइट्स में शिफ्ट होंगे अधिकारी-जवान
मेट्रो निर्माण के कारण प्रभावित होने वाले भवनों में पीएसी के अधिकारियों व जवानों को अस्थाई रूप से एडीए हाइट्स में शिफ्ट करने पर सहमति बनी है। डिपो निर्माण में आ रही रुकावट के चलते पीएसी उप-महानिरीक्षक भवन को शिफ्ट करने के लिए लिखित अनुमोदन देने व उनका सामान गेस्ट हाउस में शिफ्ट कराने के लिए सेनानायक को फोन पर निर्देशित किया।
फिलहाल 15वीं वाहिनी पीएसी के उप-महानिरीक्षक सहायक सेनानायक के भवन में शिफ्ट करेंगे। जबकि सहायक सेनानायक अस्थाई रूप से एडीए हाइट्स में शिफ्ट करेंगे।