Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro  Civil Work Completed from RBS Metro Station to Khandari Ramp

Agra Metro: आरबीएस सहित इन मेट्रो स्टेशन का कार्य हुआ पूरा, अब हो रही फिनिशंग...जानें कब तक दौड़ेगी मेट्रो

Wed, 19 Nov 2025 07:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Nov 2025 07:53 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। आरबीएस मेट्रो स्टेशन से खंदारी रैंप तक सिविल कार्य पूरा हो चुका है। अब फिनिशिंग कार्य हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Agra Metro  Civil Work Completed from RBS Metro Station to Khandari Ramp
Agra Metro - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आरबीएस मेट्रो स्टेशन से खंदारी रैंप तक सिविल कार्य पूरा हो चुका है। अब फिनिशिंग कार्य हो रहा है। जिसके बाद आरबीएस सहित कई स्टेशन आकार ले रहे हैं। आरबीएस कॉलेज तक जल्द मेट्रो का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) का आगरा में करीब आठ हजार करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो प्रोजेक्ट निर्माणधीन है। सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक पहले कॉरिडोर में शामिल आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन से खंदारी रैंप तक निर्माण काम पूरा हो चुका है। साथ ही ट्रैक बिछाने का काम भी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन


आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन, कॉलेज जाने वालों और दिल्ली गेट, संजय प्लेस और खंदारी जैसे आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसी प्रकार, एसएन मेडिकल कॉलेज मेट्रो स्टेशन, आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन और राजा की मंडी मेट्रो स्टेशन के कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। बहुत जल्द, आगरा मेट्रो रेल परियोजना के पहले कॉरिडोर के पूरे भूमिगत खंड पर मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed