फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro 60 percent tunnel completed in Agra excavation started from SN to Mankameshwar

Agra Metro: आगरा में 60 फीसदी बनी सुरंग, एसएन से मन:कामेश्वर तक खुदाई शुरू

Fri, 02 Aug 2024 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 10:17 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के लिए रैंप एरिया से आरबीएस स्टेशन तक सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है। अब  एसएन से मन:कामेश्वर तक के लिए खुदाई शुरू हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
Agra Metro 60 percent tunnel completed in Agra excavation started from SN to Mankameshwar
आगरा मेट्रो की सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो के चार भूमिगत स्टेशनों में सुरंग बनाने का कार्य 60 फीसदी पूरा हो गया है। अब टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से आगरा कॉलेज स्टेशन से मन:कामेश्वर स्टेशन के लिए सुरंग की खुदाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक 13 स्टेशन हैं। इसमें ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन 6 स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। अगले एसएन, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस स्टेशन भूमिगत हैं। इनके लिए सुरंग का कार्य 60 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन


खंदारी रैंप एरिया से आरबीएस स्टेशन तक दोनों ओर की सुरंग का निर्माण हो चुका है। आरबीएस स्टेशन से राजा की मंडी स्टेशन तक टीबीएम सुरंग की खुदाई कर रही है। सप्ताह भर में इनका भी निर्माण पूरा हो जाएगा। अब दो टीबीएम आगरा कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन तक खुदाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। ये एलिवेटेड है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इसकी दूरी करीब 15 किमी है। इसके निर्माण के लिए भी जल्द टेंडर होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed