फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Mayor warns the tax inspectors in the House on the complaint of hotel owners

'किस में इतनी ताकत है जो होटल को सील कर सके', जानिए आगरा के मेयर ने ऐसा क्यों कहा

Tue, 23 Feb 2021 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Agra Mayor warns the tax inspectors in the House on the complaint of hotel owners
आगरा के मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

‘लट्ठ लेकर होटल वालों को उनके होटल सील करने की धमकी देते हो, देखता हूं कि किसमें इतनी ताकत है जो होटल को सीज कर सके’ आगरा के मेयर नवीन जैन ने नगर निगम सदन में जब इस सख्त लहजे में कर निर्धारण अधिकारियों को फटकार लगाई तो सदन में सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन


सोमवार को सदन शुरू होने से पहले होटल संचालकों ने नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टरों द्वारा दी जा रही धमकी की शिकायत की थी। होटल एसोसिएशन से मिलने के बाद जब मेयर सदन में आए और टैक्स कम मिलने के सवाल पर चर्चा हुई तो मेयर ने अधिकारियों से कहा कि गलत ढंग से वसूली करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन


31 मार्च तक उनका समय है, उसके बाद अप्रैल का महीना कार्रवाई का होगा। मेयर नवीन जैन ने सदन में कहा कि कोरोना के कारण होटल उद्योग पूरे एक साल तक बंद रहा। टैक्स देने में परेशानी हो रही है, पर होटल संचालक हमारे ग्राहक हैं। वह टैक्स देंगे, पर धमका कर टैक्स लेना गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस-नोटिस का खेल अब बंद हो
मेयर ने इसके बाद विज्ञापन कर में वसूली न होने पर अधिकारियों को लताड़ा। मेयर ने कहा कि विज्ञापन विभाग के कुछ लोग होटलों और फैक्टरी मालिकों के साथ नोटिस-नोटिस खेल रहे हैं। यह बंद हो जाना चाहिए। कर्मचारी अपने व्यवहार में सुधार लाएं।

मकान किसी का, नामांकन किसी और का
ऑनलाइन नामांकन में की जा रही गंभीर लापरवाही पर मेयर ने कर निर्धारण अधिकारी एके सिंह को फटकार लगाई। मेयर ने छत्ता वार्ड के गुदड़ी मंसूर खां के मामले में बताया कि फर्जी नामांकन हो रहे हैं। मकान की रजिस्ट्री किसी और के नाम पर है जबकि मकान मालिक किसी और को बना दिया जा रहा है। यह गंभीर लापरवाही है। 

पार्षदों को लगाई जाएगी वैक्सीन
मेयर नवीन जैन ने सदन में बताया कि सभी पार्षदों को कोरोना बचाने के लिए वैक्सीन लगाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। नगर आयुक्त वैक्सीन की तारीख तय कर देंगे, उसी दिन सभी को एक साथ वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed