{"_id":"5d3c0ef88ebc3e6cc30e9337","slug":"agra-may-be-get-heritage-city-status","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के अहमदाबाद की दर्ज पर ताजनगरी को मिल सकता है यह दर्जा, कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के अहमदाबाद की दर्ज पर ताजनगरी को मिल सकता है यह दर्जा, कवायद तेज
Sat, 27 Jul 2019 02:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद के बाद आगरा को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिलाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए 28 व 29 जुलाई को ताजनगरी में मंथन होगा। अहमदाबाद की सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी (CEPT University) की टीम शहर के जनप्रतिनिधियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेगी।
सेप्ट विश्वविद्यालय की टीम 28 जुलाई को दोपहर दो बजे से सर्किट हाउस में सांसद, विधायकों से मुलाकात करेगी। इसमें शहर के ताजगंज, किले के पास पुराने बाजार और ओल्ड सिटी वॉल के क्षेत्र को हेरिटेज सिटी घोषित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।
इसके बाद पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों से भी टीम मिलेगी। बता दें कि बीते साल 25 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगरा को अहमदाबाद की तर्ज पर वर्ल्ड हेरिटेज सिटी घोषित किए जाने पर सेप्ट विश्वविद्यालय के साथ नगर निगम ने एमओयू साइन किया।

29 जुलाई को स्मार्ट सिटी ऑफिस में पर्यटन उद्यमियों के साथ दोपहर 2 से तीन बजे के बीच बैठक होगी। सेप्ट की टीम के सामने तीन विकल्प आए हैं। इनमें ताजगंज के चारों कटरों, आगरा किला के पास रावतपाड़ा समेत पुराना बाजार और कंस गेट-दिल्ली गेट वाली ओल्ड सिटी वॉल के विकल्प पर चर्चा होगी।
गौरतलब है कि अहमदाबाद नगर निगम ने साल 2016 में यूनेस्को से हेरिटेज सिटी का दर्जा पाने के लिए कवायद शुरू की और एक साल बाद जनवरी 2017 में इसे देश के पहले हेरिटेज सिटी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इसी तर्ज पर आगरा को हेरिटेज सिटी का दर्जा दिलाने की कवायद की जा रही है।