{"_id":"68c772f12a4625ce0e027189","slug":"agra-mathura-city-transport-increases-e-buses-on-mg-road-to-ease-commuter-troubles-mg-road-e-bus-expansion-e-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एमजी रोड पर ऑटो और रिक्शा बंद, अब हर पांच मिनट में मिलेगी ई-बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एमजी रोड पर ऑटो और रिक्शा बंद, अब हर पांच मिनट में मिलेगी ई-बस
Mon, 15 Sep 2025 07:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:29 AM IST
सार
शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ऐसे में लोगों को परेशानी न हो इसलिए इस रूट पर ई-बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
ई बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने एमजी रोड पर ई-बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। सोमवार से रूट पर 65 बसों का संचालन किया जाएगा। यह फैसला हाल ही में इस रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर प्रतिबंध के बाद लोगों की परेशानी को देखते हुए लिया गया है। पहले इस रूट पर 36 बसें चलती थीं।
इस फैसले के बाद आगरा कैंट, भगवान टॉकीज और अन्य प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को हर 5 से 10 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध होंगी। इससे भगवान टॉकीज से वाया हरीपर्वत, सेंट जॉन्स, सुभाष पार्क, साईं की तकिया व अबंतीबाई चौराहे से रोहता, आईएसबीटी वाया भगवान टाॅकीज से आगरा कैंट, भगवान टाॅकीज से हरीपर्वत, सेंट जॉन्स, सुभाष पार्क, साईं की तकिया व अबंतीबाई चौराहे से सदर, रोहता, इटौरा, ककुआ, तेहरा से सैंया तक के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
बसों का संचालन सुबह 5 से रात 11 बजे तक किया जाएगा। इससे पहले 11 सितंबर को जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि एमजी रोड और अन्य जुड़ाव मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन रोका जाएगा।
विज्ञापन
इसी के बाद शुक्रवार और शनिवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अमर उजाला ने लोगों की परेशानी को उठाया। इसी के बाद अब मंडलायुक्त एवं सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के चेयरमैन शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है।