फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra master plan-2031 draft returned from Lucknow

आगरा का मास्टर प्लान-2031: खामियों का पुलिंदा थमाकर लखनऊ से लौटा दिए गए एडीए अफसर

Tue, 30 Nov 2021 11:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 11:18 AM IST
सार

2031 के लिए बनाया गया आगरा का मास्टर प्लान मजाक बन गया है। मास्टर प्लान मार्च 2021 में लागू होना था, लेकिन अब तक इसका ड्राफ्ट ही तैयार नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
Agra master plan-2031 draft returned from Lucknow
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को ‘आगरा मास्टर प्लान 2031’ का ड्राफ्ट लेकर लखनऊ गए एडीए अधिकारियों को शासन के अधिकारियों ने खामियों का पुलिंदा थमाकर लौटा दिया। एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने आवास आयुक्त के सामने मास्टर प्लान प्रस्तुत किया। कमेटी ने ड्राफ्ट में कई खामियां बताईं और संशोधन करके दोबारा पेश करने के निर्देश दिए। बाजार स्ट्रीट में एकरूपता न होने और बिल्डरों के दबाव में लैंडयूज बदलने का ड्राफ्ट देखकर लगातार दूसरी बार शासन ने एडीए अधिकारियों को मास्टर प्लान में संशोधन के लिए कहा है। 

विज्ञापन


लखनऊ में एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने आवास आयुक्त अजय चौहान के सामने मास्टर प्लान प्रस्तुत किया। आवास आयुक्त ने यमुना नदी के किनारे के लैंडयूज का निर्धारण करने पर सवाल दागे। आवास समिति ने भी लैंड यूज निर्धारण में कई आपत्तियां दर्ज कराईं। बाजार स्ट्रीट, व्यावसायिक भू उपयोग के निर्धारण में एकरूपता न होने पर आपत्ति की गई। अधिकारियों ने यूपीएसआईडीसी की योजना को मास्टर प्लान से बाहर रखने के लिए कहा। 

विज्ञापन

मार्च में लागू होना था मास्टर प्लान, अब तक ड्राफ्ट नहीं

आगरा का मास्टर प्लान मार्च 2021 में लागू होना था, लेकिन इसे बनाने वाली प्राइवेट कंपनी रूद्र अभिषेक इंटरप्राइजेज नवंबर तक यह ड्राफ्ट तक तैयार नहीं कर पाई है। इससे पहले 26 सितंबर को भी कंपनी ने लखनऊ में ड्राफ्ट पेश किया था, जिसे वापस कर दिया गया था। अब फिर से शासन की आवास समिति ने मास्टर प्लान लौटा दिया है। 

अमृत योजना में जीआईएस बेस मास्टर प्लान बनाया जाना था, जिसमें कंपनी फेल साबित हो रही है। कमेटी के सदस्यों ने मास्टर प्लान के बुनियादी सिद्धांतों के पालन न करने पर कंपनी और एडीए अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। अगले प्रस्तुतीकरण की तारीख शासन बाद में तय करेगा।

कंपनी बौर अधिकारियों की बैठक आज
लखनऊ में मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में खामियों को जानने के बाद एडीए में नियोजन विभाग और मास्टर प्लान तैयार करने वाली कंपनी की आज बैठक बुलाई गई है। एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि ड्राफ्ट में जो संशोधन बताए गए हैं, उन्हें करने के बाद फिर से कमेटी के सामने पेश किया जाएगा। कंपनी और एडीए नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को इस पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed