{"_id":"67eb6f09369f37230f0b4dc7","slug":"agra-master-plan-2031-approved-now-two-elevated-roads-10-new-flyovers-and-underpasses-relief-from-traffic-jam-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा मास्टर प्लान-2031 मंजूर: अब दो एलिवेटेड रोड, 10 नए फ्लाईओवर और अंडरपास; जाम से मिल जाएगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मास्टर प्लान-2031 मंजूर: अब दो एलिवेटेड रोड, 10 नए फ्लाईओवर और अंडरपास; जाम से मिल जाएगी मुक्ति
Tue, 01 Apr 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:13 AM IST
सार
आगरा मास्टर प्लान-2031 मंजूर हो गया है। इस प्लान के बाद आगरा पूरी तरह बदल जाएगा। दो एलिवेटेड रोड, 10 नए फ्लाईओवर और अंडरपास बनेंगे, जिसके बाद आगरा को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
मास्टर प्लान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने आगरा मास्टर प्लान-2031 को मंजूरी दे दी है। आगरा विकास प्राधिकरण ने नए मास्टर प्लान में एमजी रोड पर भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा चौराहे तक और रामबाग से टेढ़ी बगिया तक एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही जाम से मुक्ति के लिए 10 नए अंडरपास और फ्लाईओवर के लिए जगह का सुझाव दिया गया है।
अगले 25 सालों तक शहर में जाम से मुक्ति के लिए इन दोनों एलिवेटेड रोड और 10 अंडरपास-फ्लाईओवर को जरूरी माना गया है। वर्ष 2004 से आगरा में एमजी रोड और यमुना किनारा रोड को एलिवेटेड करने के प्रस्ताव पर चर्चा ही चल ही है। बीते साल एमजी रोड पर मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक के साथ ही एलिवेटेड रोड की मांग की गई थी, लेकिन आगरा महायोजना में एमजी रोड पर भगवान टॉकीज चौराहे से प्रतापपुरा तक और रामबाग से टेढ़ी बगिया तक एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव है।
टेढ़ी बगिया से नेशनल हाईवे अथॉरिटी हाईवे का निर्माण कर रही है। हाईवे पॉइंट को जोड़ने के लिए एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव है, जिससे अलीगढ़, हाथरस की ओर जाने वाले वाहन बिना स्थानीय यातायात में फंसे सीधे निकल जाएं। इससे शहर के लोगों को सुविधा मिलेगी। जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा। माना जा रहा है कि अंडरपास बनने से शहर के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।