फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Master Plan 2031 approved by government after five years flaws still could not be removed

Agra Master Plan 2031: मास्टर प्लान पांच साल बाद शासन से मंजूर, फिर भी रह गईं ये खामियां...

Thu, 03 Apr 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Apr 2025 09:34 AM IST
सार

आगरा का मास्टर प्लान 2031 पांच साल बाद शासन से मंजूर हो गया है, लेकिन इसकी खामियां अभी भी दूर नहीं हो पाई हैं। महुअर में प्रस्तावित लेदर पार्क को फिरोजाबाद रोड बताया गया है, वहीं तीन चौराहों पर फ्लाईओवर बने, मगर अंडरपास प्रस्तावित बता दिए गए हैं। 

 

विज्ञापन
Agra Master Plan 2031 approved by government after five years flaws still could not be removed
मास्टर प्लान 2031 का मानचित्र - फोटो : एडीए

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण ने पांच साल की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे मास्टर प्लान-2031 बनाया। यह पांच बार शासन से लौटाया गया, लेकिन खामियां दूर नहीं हो पाईं। शासन ने बीते सप्ताह मंजूरी दे दी। मगर, गड़बड़ियां अब भी हैं।
विज्ञापन


मास्टर प्लान-2031 में लेदर पार्क को फिरोजाबाद रोड पर किरावली के पास बताया गया है, जबकि लेदर पार्क किरावली से पहले महुअर में फतेहपुर सीकरी रोड पर प्रस्तावित है। यह गलती औद्योगिक क्षेत्रों वाले नक्शे में की गई है, जिसमें लेदर पार्क को फिरोजाबाद रोड पर प्रस्तावित बताया गया।
विज्ञापन


इसी तरह शहर में अगले 25 सालों के ट्रैफिक को देखते हुए प्रस्तावित किए गए अंडरपास और फ्लाईओवर की लिस्ट में भी गड़बड़ियां हैं। इनमें तीन चौराहों पर पहले से ही फ्लाईओवर हैं। इनमें खंदारी चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया और आईएसबीटी पर फ्लाईओवर बने हुए हैं, जबकि मास्टर प्लान में यहां अंडरपास प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ तीन दिन तक सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे


कीठम में सिटी लॉजिस्टिक हब
शहर और शहर से बाहर माल की ढुलाई के लिए आगरा मास्टर प्लान में सिटी लॉजिस्टिक हब की स्थापना प्रस्तावित की गई है। इसे नेशनल हाईवे-19 के किनारे कीठम और धौर्रा में प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही शहर में ट्रांसपोर्ट नगर को शिफ्ट कर शहर के बाहर ग्वालियर रोड, कीठम के पास और एत्मादपुर रोड के साथ अलीगढ़ रोड पर प्रस्तावित किया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर के साथ ही शहर में बस अड्डों को भी शहर के बाहर बनाने का प्रस्ताव है। इनमें फिरोजाबाद रोड, ग्वालियर रोड पर बस अड्डे प्रस्तावित है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed