{"_id":"6105012ee3f3f7652c0cd35b","slug":"agra-mass-murder-case-police-searching-third-accused-of-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: तीसरा आरोपी अब तक फरार, आसपास के जिलों में पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: तीसरा आरोपी अब तक फरार, आसपास के जिलों में पुलिस की दबिश
Sat, 31 Jul 2021 01:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:22 PM IST
सार
हत्याकांड का तीसरा आरोपी अंशुल राठौर अब तक नहीं पकड़ा गया है। हत्यारोपी घर से लैपटॉप, मोबाइल और टेबलेट लूटकर ले गए थे। यह भी पुलिस को नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा साधूराम निवासी रेखा राठौर और उसके तीन बच्चों की हत्या के दो आरोपी संतोष राठौर और वीरू जेल भेजे जा चुके हैं। तीसरा हत्यारोपी अंशुल राठौर अब तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों में पुलिस टीम दबिश देने में लगी हैं। एसएसपी मुनिराज जी. ने फरार आरोपी अंशुल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
21 जुलाई की दोपहर को रेखा राठौर, उनके तीन बच्चों वंश उर्फ टुकटुक, पारस और माही की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 22 जुलाई की सुबह चारों के शव घर में मिले थे। 27 जुलाई को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर रेखा के रिश्ते के भाई संतोष राठौर और वीरू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीसरा आरोपी अंशुल अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन
संबंधित खबर- आगरा में कलयुग के 'कंस' की क्रूरता: जिसकी कलाई पर बांधी राखी, उसने ही काटे मां और तीन बच्चों के गले
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अंशुल सीता नगर का रहने वाला है। वह संतोष के पड़ोस में रहता है। वह रुपयों के लिए हत्या में शामिल हुआ था। घटना के बाद से फरार है। वह परिजनों के संपर्क में भी नहीं है। अभी तक पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
आरोपी के रिश्तेदार और परिचितों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन वो हाथ नहीं आ रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही रेखा और उनके बच्चों की हत्या के बाद लूटे गए लैपटॉप, टेबलेट और मोबाइल के बारे में जानकारी पुलिस करेगी। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि अंशुल की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।