फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Manappuram Gold Robbery police have not found the clue of main accused Lala

आगरा डकैती कांड: छह जिलों में दबिश, फिर भी एक लाख का इनामी लाला पुलिस की पकड़ से दूर

Fri, 23 Jul 2021 01:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 01:33 AM IST
सार

फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती कांड का मुख्य आरोपी है। डकैती कांड के दो आरोपी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Agra Manappuram Gold Robbery police have not found the clue of main accused Lala
आगरा डकैती कांड का आरोपी लाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की कमला नगर शाखा में करोड़ों की डकैती डालने वाला फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छह से अधिक जिलों में दबिश दे रही है। वह और उसके तीन साथी अब भी फरार हैं।

विज्ञापन


शनिवार (17 जुलाई) को कंपनी में सात बदमाशों ने डाका डाला था। इनमें से एक बाहर ही खड़ा रहा था। बदमाश 15.5 किलोग्राम से अधिक सोना और छह लाख रुपये लूटकर ले गए थे। फिरोजाबाद के जैन नगर निवासी मनीष पांडेय और मटसेना के रसीदपुर कनेटा निवासी निर्दोष कुमार पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए थे। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को प्रभात शर्मा ने थाना कमला नगर पहुंचकर समर्पण कर दिया था। सुहाग नगर निवासी नरेंद्र उर्फ लाला, संतोष जाटव, अविनाश उर्फरेनू पंडित और अंशुल सोलंकी उर्फ लालू फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। लाला पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में पुलिस ने दी दबिश
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस एटा, फिरोजाबाद, नोएडा, मैनपुरी सहित छह जिलों में दबिश दे रही है। छह टीमें उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि लाला की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम लग रही है। 

संबंधित खबर- आगरा में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़कर सरेंडर करने पहुंच रहे बदमाश, 5 दिन में 4 अपराधी मुठभेड़ में हो चुके ढेर

नरेंद्र पुलिस से बचने में माहिर है। उसके दो भाई पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। एक भाई जेल में बंद है। उसकी बहन भी बदमाश है। वह जेल में बंद है। लाला अब दूसरे मुकदमे में जेल जाने की तैयारी कर रहा है, जिससे पुलिस की पकड़ से बच जाएं। इसके लिए आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed