फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra made history in ek sur ek taal

एक सुर, एक ताल में अागरा ने रचा इतिहास

Sat, 03 Oct 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sat, 03 Oct 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
agra made history in ek sur ek taal
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संगीत से संस्कार निर्माण का प्रयास किया गया। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को युवक बिरादरी (भारत) संस्था के ‘एक सुर एक ताल’ में माध्यमिक विद्यालयों के 11 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्टेडियम ‘इक बाग है ये दुनिया, वो ईश्वर माली है...’, ‘प्यारा हर इंसान यारा, प्यार अपनी जिंदगी...’ जैसे गीतों से गूंज उठा। सबकी एक ही ताल और सुर भी एक था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस पल के गवाह बने।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तेज धूप में छात्र-छात्राएं मैदान में पहुंच गए। सभी धूप में परेशान दिखे। लेकिन शाम चार बजे मुख्यमंत्री के आगमन के बाद उनमें एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। युवक बिरादरी के कलाकारों के निर्देशन में सभी विद्यार्थियों ने हिंदी, गुजराती, बंगाली, मराठी भाषा में छह गीतों की प्रस्तुति दी। हर गीत में पर्यावरण संरक्षण, भाईचारा आदि का संदेश था। प्रस्तुति देखने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों और युवक बिरादरी के संस्थापक क्रांति शाह के तारीफों के पुल बांध दिए। कई बार धन्यवाद ज्ञापित किया।  
विज्ञापन

युवक बिरादरी के डायरेक्टर स्वर क्रांति ने कहा कि आगे बढ़ना है तो एकता से रहना होगा। अलग-अलग भाषाओं में गीत गाने के बाद विद्यार्थियों में संबंधित भाषा बोलने वालों के प्रति लगाव पैदा होगा। कार्यक्रम का यही मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद से अब तक 50 जिलों में कार्यक्रम हो चुका है और एक लाख विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर केबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, अरिदमन सिंह, राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, विधायक छोटेलाल वर्मा, जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन, शिवकुमार राठौर आदि मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा भी शामिल हुए। संचालन दूरदर्शन की साधना श्रीवास्तव ने किया।
 ये गीत एक सुर, एक ताल में गाए
‘इक बाग है ये दुनिया, वो ईश्वर माली है’, ‘प्यारा हर इंसान यारा, प्यार अपनी जिंदगी’, ‘नमन करो मन, पुण्य तीर्थ भारत को’, ‘वैष्णव जन को तेणे कहिए’, ‘भारोतेरी माटीर घोरे...’ और ‘हा नाश थांबवा भूमातेचे...’गीतों को ‘एक सुर एक ताल’ में गाया।

क्लीन स्कूल-ग्रीन स्कूल का दिया मंत्र
प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयासरत हैं। पिछले सत्र के मेधावियों को अमर उजाला के साथ मिलकर सम्मानित किया। एक सुर, एक ताल के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान बनाना है। मुख्यमंत्री ने अगला टास्क ‘क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल’ का दिया है। प्रमुख सचिव ने 11 हजार प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को कलाकार कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed