फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Loot With Petrol Pump Employee Police Search Cctv Footage

पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूटकांड: बदमाशों ने चोरी की बाइक से की थी 11 लाख रुपये की लूट

Thu, 26 Aug 2021 10:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Aug 2021 10:17 AM IST
सार

मथुरा पुलिस की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस ने पूर्व में जेल जा चुके बदमाशों की सूची तैयार की है। घटना वाले दिन वो कहां थे, इस बारे में पड़ताल के लिए अलग से टीम लगी है। 

विज्ञापन
Agra Loot With Petrol Pump Employee Police Search Cctv Footage
लूट के बाद मौके पर पहुंचे आईजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रुनकता में सुधीर फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों से 11 लाख की लूट करने वाले बदमाशों ने 22 अगस्त को छत्ता के जीवनी मंडी से बाइक चोरी की थी। इसी बाइक से लूट को अंजाम दिया, लेकिन उसे भी रास्ते में छोड़ दिया। राहगीर से बाइक लेकर भाग निकले। बदमाश मांगरौल गांव से नगला सदले पहुंचे। इसके बाद यमुना पुल पार करके मथुरा के बल्देव क्षेत्र में चले गए। अब पुलिस टीम मथुरा पुलिस की मदद से बदमाशों की लोकेशन पता कर रही है। 

विज्ञापन

रिंग रोड, विजय नगर कॉलोनी निवासी सुधीर अग्रवाल का आगरा-दिल्ली हाईवे पर रुनकता अंडरपास के निकट सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप है। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे कैशियर शेशवीर यादव और कर्मचारी मनोज पाठक थैले में 11 लाख रुपये लेकर भारतीय स्टेट बैंक जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने कैश लूट लिया था। फायरिंग भी की थी। लूट के बाद अपनी बाइक छोड़ दी। राहगीर शाकिर पर पिस्टल तान उसकी बाइक लूट ले गए थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि बदमाश यमुना पुल पार करके नगला सदले होते हुए  यमुना पुल पार करके मथुरा के गांव नेरा में पहुंचे। यह  बल्देव थाना क्षेत्र में आता है। गांव का रास्ता जंगल वाला है। यहां पर कोई कैमरा भी नहीं लगा है। इसलिए पुलिस को फुटेज नहीं मिल सके हैं। मथुरा पुलिस की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस ने पूर्व में जेल जा चुके बदमाशों की सूची तैयार की है। घटना वाले दिन वो कहां थे, इस बारे में पड़ताल के लिए अलग से टीम लगी है। 

विज्ञापन

जीवनी मंडी से चोरी की थी बाइक 
बदमाश जिस बाइक को छोड़कर चले गए, वो 22 अगस्त को जीवनी मंडी स्थित जाटनी बाग से चोरी हुई थी। थाना एमएम गेट स्थित खिड़की काले खां निवासी पुष्पेंद्र गोला किसी काम से जाटनी का बाग आए थे। उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी। वापस आए तो बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बाइक पेट्रोल पंप के पास से चोरी हुई थी। इसके फुटेज भी मिले थे।
दुकान से कपड़े ले जाने वाले बदमाशों से मिल रहा हुलिया
रुनकता के ही एक रेडीमेड दुकानदार से 10 दिन पहले दो युवकों ने कपड़े खरीदे थे। कपड़ों की कीमत तकरीबन 2700 रुपये थी। दुकानदार ने रुपये मांगे तो एक युवक फोन पे करने की कहने लगा। तभी उसका साथी कपड़े लेकर बाइक स्टार्ट करके खड़ा हो गया। युवक ने कहा कि रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। दुकानदार ने रुपये नहीं मिलने के बारे में बताया। अचानक युवक बाहर की तरफ गया। बाइक पर बैठ गया। इसके बाद दोनों भाग गए। दोनों की हरकत सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आ गई थी। दुकानदार ने लूट करने वाले बदमाशों और खरीदारी करने वाले युवकों का हुलिया एक जैसा बताया है। हालांकि थाना सिकंदरा पुलिस इससे इनकार कर रही है। 

जानकार के शामिल होने की आशंका 
पुलिस को आशंका है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। क्योंकि कर्मचारी कब कैश लेकर जाने वाले हैं, इस बारे में सिर्फ कुछ ही लोगों को पता था। ऐसे में आशंका है कि जानकार ने सूचना दी। लूट की तैयारी पहले से कर ली गई थी। कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम दे दिया गया।
ये भी पढ़ें: आगरा: पेट्रोल पंप कर्मियों से 11 लाख की लूट: रेकी के बाद लूटी थी नकदी, बदमाशों से भिड़े कर्मचारियों को बचाने नहीं आई 'भीड़'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed