फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: पेट्रोल पंप कर्मियों से 11 लाख की लूट: रेकी के बाद लूटी थी नकदी, बदमाशों से भिड़े कर्मचारियों को बचाने नहीं आई 'भीड़'

Wed, 25 Aug 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Agra petrol Pump Employee Loot News: loot of 11 lakh rupees with petrol pump employee miscreants bullet miss crime news
आगरा: लूट के बाद मौके पर पहुंचे आईजी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के रुनकता स्थित सुधीर फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों से लूट करने वाले बदमाश रेकी करके आए थे। उन्होंने पहले कर्मचारियों का पीछा किया। अंडरपास के पास भीड़भाड़ अधिक होने के बावजूद लूट की। विरोध पर फायरिंग की। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। दो मिनट तक कर्मचारी बदमाशों से भिड़ते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। बदमाश आसानी से बाजार से होकर भाग गए। रविवार और सोमवार को अवकाश की वजह से बैंक बंद थे। दो दिन बाद बाजार में भीड़भाड़ थी। बैंक में भी लोग रुपये जमा करने जा रहे थे। सुधीर फिलिंग स्टेशन में तीन दिन का कैश था। पुलिस का कहना है कि इस बात की जानकारी सिर्फ कर्मचारियों को ही थी। कर्मचारियों के पंप से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही वारदात हो गई। इससे आशंका है कि बदमाश रेकी कर रहे थे। वह सड़क पर ही इंतजार में थे। इस पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। वहीं कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पंप पर छह से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। 

Agra petrol Pump Employee Loot News: loot of 11 lakh rupees with petrol pump employee miscreants bullet miss crime news
पेट्रोल पंप पहुंचे एसएसपी मुनिराज जी. - फोटो : अमर उजाला
गोली चलते ही छिप गए लोग 
कैशियर शेशवीर यादव और कर्मचारी मनोज पाठक सड़क पर गिरने के कारण घायल हो गए। मनोज पाठक ने बताया कि उनके बैंक जाने का कोई समय निश्चित नहीं है। कभी सुबह तो कभी शाम को जाते हैं। कई बार कैशियर अकेले भी चले जाते हैं। आज कैश अधिक था। इसलिए वो भी साथ में था। उनके निकलते ही बदमाशों ने घेर लिया था। वो अपने चेहरे छिपाए हुए थे। दो मिनट तक वो दोनों बदमाशों से थैला बचाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान बदमाशों ने फायर भी किया, वह घबरा गए। आसपास देखते लोग भी दहशत में आ गए। बदमाशों के बाइक पर बैठकर भागने के दौरान भी कोई बचाने नहीं आया। लोग दुकानों में छिप गए। बदमाश बाजार के बीच से  चले गए। 
Agra petrol Pump Employee Loot News: loot of 11 lakh rupees with petrol pump employee miscreants bullet miss crime news
घायल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कहां थी पुलिस की चेकिंग? 
रुनकता में लूट की वारदात के बाद एक सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस की चेकिंग कहां पर थी? आम दिनों में जब सप्ताह के पहले दिन बैंक खुलते हैं तो पुलिस की सतर्कता रहती है। क्योंकि दो दिन का कैश जमा कराने व्यापारी वर्ग के लोग और कर्मचारी रहते हैं। बैंकों की भी चेकिंग की जाती है, जिससे किसी के साथ बदमाश वारदात नहीं कर पाएं। इसके बावजूद बदमाश 11 लाख रुपये की लूट करके भाग निकले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra petrol Pump Employee Loot News: loot of 11 lakh rupees with petrol pump employee miscreants bullet miss crime news
इसी पेट्रोप पंप के कर्मचारियों से हुई लूट - फोटो : अमर उजाला
पंप के पास ही बैंक 
सुधीर फिलिंग स्टेशन के पास ही पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। वहीं 500 मीटर की दूरी पर भारतीय स्टेशन बैंक की शाखा है। पंप का खाता एसबीआई में है। 
विज्ञापन
Agra petrol Pump Employee Loot News: loot of 11 lakh rupees with petrol pump employee miscreants bullet miss crime news
लूट के बाद घायल हुआ कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
एत्मादपघुर में भी लुटा था पंप का कैश 
आगरा में पंप के कर्मचारियों से कैश लूट की यह पहली वारदात नहीं है। 12 जुलाई को एत्मादपुर में कैश लूटा गया था। राज ऑटो मोबाइल्स के कर्मचारियों से बदमाश 5.23 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। यहां भी अपनी बाइक छोड़कर चले गए थे। बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। बदमाशों की बाइक चोरी की थी। इसके अलावा भी लूट की वारदात हो चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed