फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra loot case properties of the accused officers will be attached

आगरा में 43 लाख रुपये की लूट का मामला: लखनऊ-वाराणसी में भी नहीं मिले आरोपी अधिकारी, कुर्की की तैयारी

Fri, 18 Jun 2021 04:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 04:07 PM IST
सार

आगरा के जीएसटी अधिकारियों पर मथुरा के चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये लूटने का आरोप है। इस मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
agra loot case properties of the accused officers will be attached
आगरा लूटकांड: असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, अधिकारी शैलेंद्र कुमार और निजी गाड़ी का चालक दिनेश कुमार पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने लखनऊ और वाराणसी में भी दबिश दी, लेकिन अधिकारी हाथ नहीं आ सके। अब पुलिस आरोपी अधिकारियों के घरों की कुर्की कराने की तैयारी में लगी है। इसके लिए कोर्ट में जल्द ही प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। 

विज्ञापन


मथुरा के गोविंद नगर निवासी प्रदीप अग्रवाल की विनायक ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। वह 30 अप्रैल की रात अपने चालक राकेश के साथ बिहार से व्यापार करके आगरा आ रहे थे। उनके पास कार में बैग के अंदर चांदी बिक्री के 43 लाख रुपये रखे हुए थे। लखनऊ एक्सप्रेस वे के फतेहाबाद टोल पर जीएसटी अधिकारियों ने कार को रोक लिया था। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा में 43 लाख की लूट का मामला: वाणिज्य कर के फरार असिस्टेंट कमिश्नर और अधिकारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जीएसटी अधिकारियों ने कारोबारी को जयपुर हाउस स्थित कार्यालय ले जाकर 43 लाख रुपये लूट लिए थे। कारोबारी को जेल भेजने की धमकी दी थी। बाद में कारोबारी ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष से शिकायत की थी। इसके बाद ही थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक सिपाही को जेल भेजा था। अधिकारी और निजी चालक हाथ नहीं आ सके हैं। 

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी अधिकारियों की तलाश लखनऊ और वाराणसी तक में की जा चुकी है। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। वारंट भी लिए जा चुके हैं। इसके बाद भी लूट के आरोपी वाणिज्य कर के अधिकारी हाथ नहीं आ सके हैं। उनकी तलाश में टीम लगी है। जल्द ही आरोपियों के घरों की कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed