फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Literature Festival seminar was organized On Gandhi and Sri Ram

विपरीत परिस्थितियों में श्रीराम को याद करते थे गांधी: प्रो. शिवशंकर

Fri, 18 Oct 2019 02:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Oct 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Agra Literature Festival seminar was organized On Gandhi and Sri Ram
आगरा साहित्य उत्सव में मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. शिवशंकर अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज मैदान में चल रहे आगरा साहित्य उत्सव में गुरुवार को 20वीं सदी के प्रमुख वैचारिक अधिष्ठान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी गांधी, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. हेडगेवार, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. भीमराव आंबेडकर और लोहिया जैसे महापुरुषों के इर्दगिर्द घूमती रही।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. शिवशंकर अवस्थी ने कहा कि अंग्रेज हमें एक देश नहीं, उपमहाद्वीप मानते थे। गांधी जी ने हमें एक सूत्र में बांधा और बताया कि हम एक देश और एक संस्कृति हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांधी जी के कुल देवता श्रीराम थे। हमेशा विपरीत परिस्थिति में वह श्रीराम का ही स्मरण करते थे। डॉ. रजनीत त्यागी ने डॉ. हेडगेवार और पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. सुषमा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुस्तक मेले को नहीं मिल रहे साहित्य के कद्रदान  
राष्ट्रीय पुस्तक मेले को साहित्य के कद्रदानों का इंतजार है। मेले में दो दिन बाकी हैं। देशभर से यहां आए प्रकाशकों को इस बार की दीपावली में घाटा जाता दिखाई दे रहा है।

इनका मानना है कि आगरा की साहित्यिक रुचि के बारे में जितना सुना था, उससे काफी कम यहां पाया है। 65 स्टालों में दस लाख से अधिक पुस्तकों में सैकड़ों विषयों का खजाना है। लेकिन किताबों के शौकीन यहां उतने नहीं हैं, जितने चंडीगढ़, बैंगलोर, मुंबई, दिल्ली आदि शहरों में हैं।

पुस्तक मेले के आयोजन प्रबंधक राजकुमार शुक्ला ने बताया कि यह देखकर काफी दुख हुआ कि यहां के लोगों में साहित्य के प्रति वह रुचि नहीं है, जो अन्य शहरों में दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed