{"_id":"62885aca02f2db4c0b04525d","slug":"agra-kidnapping-case-mobile-switched-off-two-minutes-after-saraf-kidnapping-six-teams-are-searching","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra kidnapping case: सराफ के अपहरण के दो मिनट बाद बंद हो गया था मोबाइल, छह टीमें कर रहीं तलाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra kidnapping case: सराफ के अपहरण के दो मिनट बाद बंद हो गया था मोबाइल, छह टीमें कर रहीं तलाश
Sat, 21 May 2022 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 May 2022 08:51 AM IST
सार
ग्वालियर हाईवे के सैंया स्थित कटी चौकी पुल के नीचे से शुक्रवार शाम साढ़े सराफ का अपहरण कर लिया गया। उन्होंने अपहरण की जानकारी खुद अपने भाई को फोन करके दी। इस पर ग्रामीण पहुंच गए। पुल के पास उनकी बाइक, बैग और जूते पड़े मिले।
विज्ञापन
पुल पर मिली बाइक और सराफ छदामी लाल वर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सैंया से सराफ छदामी लाल वर्मा के अपहरण की सूचना पर पुलिस की छह टीमें लगा दी गई हैं। भाई से बातचीत के दो मिनट में ही सराफ का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। भाई से केवल 51 सेकंड बात हो पाई थी। बीच में एक बार फोन ऑन होने पर लोकेशन राजस्थान की ओर जाने की मिल रही है। टीमों को रवाना किया गया है। फिलहाल पुलिस भी यह मानकर चल रही है कि सराफ का अपहरण हुआ है।
थान सिंह ने पुलिस को बताया कि भाई छदामी का काल आया तो वो घबराए हुए थे। उन्होंने यही कहा था कि बदमाशों ने घेर लिया है। उन्हें खेतों की तरफ ले जा रहे हैं। केवल 51 सेकंड ही बात हो पाई थी। जब परिजन कटी पुल के पास पहुंचे तो बाइक, बैग और एक जूता पड़ा मिला। दूसरा जूता कुछ दूरी पर खेतों में पड़ा था। इससे उनके अपहरण की शंका होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अब परिजन सराफ के जीवन को लेकर काफी चिंतित हैं।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सराफ का मोबाइल दो मिनट बाद ही बंद हो गया था। उनकी आखिरी लोकेशन पता की जा रही है। सकुशल बरामदगी के लिए छह टीमों को लगाया गया है। इनमें एसओजी, अपराध खुफिया शाखा, सर्विलांस के अलावा थाने की टीमें हैं। सभी अलग-अलग काम कर रही हैं।
विज्ञापन
एक साल पहले थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक सर्जन को हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण कर लिया गया था। राजस्थान के धौलपुर की सीमा से लगे बदमाश बदन सिंह का नाम सामने आया था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने जुलाई 2021 में बदमाश और उसके साथी को मुठभेड़ में मार गिराया था। सैंया से धौलपुर की सीमा लगी है। अक्सर बदमाश धौलपुर आते हैं। अपहरण कर ले जाते हैं। मगर, इस समय पुलिस को किसी गैंग के सक्रिय होने की जानकारी नहीं है। पुलिस यह पता कर रही है कि कटी पुल के आसपास कोई मौजूद था या नहीं? किसी ने कुछ देखा होगा तो पुलिस को बताएगा। इससे पुलिस को सुराग मिल सकता है।
विज्ञापन
थान सिंह ने पुलिस को बताया कि भाई छदामी का काल आया तो वो घबराए हुए थे। उन्होंने यही कहा था कि बदमाशों ने घेर लिया है। उन्हें खेतों की तरफ ले जा रहे हैं। केवल 51 सेकंड ही बात हो पाई थी। जब परिजन कटी पुल के पास पहुंचे तो बाइक, बैग और एक जूता पड़ा मिला। दूसरा जूता कुछ दूरी पर खेतों में पड़ा था। इससे उनके अपहरण की शंका होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अब परिजन सराफ के जीवन को लेकर काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
तलाश के लिए लगाई गईं 6 टीमें