फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Katha: Know Hostory Of Tal Firoz Khan Made By Shahjahan

आगरा कथा-ताल फिरोज खां: शाहजहां के शाही हरम प्रभारी ने बनवाया था विशाल तालाब

Sun, 11 Jul 2021 02:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 11 Jul 2021 02:47 PM IST
सार

ग्वालियर रोड पर शहर से पांच किमी दूर लाल पत्थर से शाहजहां के शाही हरम प्रभारी फिरोज खां का मकबरा है, जिसे विशाल तालाब के बीचोंबीच बनवाया गया। 

विज्ञापन
Agra Katha: Know Hostory Of Tal Firoz Khan Made By Shahjahan
आगरा कथा-ताल फिरोज खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलिया दौर में पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए इमारतों को जिस तरह से तैयार किया गया, वह अनूठी मिसाल बन गईं। फतेहपुर सीकरी में पूरी जल प्रणाली इसके लिए तैयार की गई तो अकबर के बाद जहांगीर और शाहजहां काल में भी पानी के लिए कई ताल बनाए गए। इनमें से एक है ताल फिरोज खां। 

विज्ञापन


ग्वालियर रोड पर शहर से पांच किमी दूर लाल पत्थर से शाहजहां के शाही हरम प्रभारी फिरोज खां का मकबरा है, जिसे विशाल तालाब के बीचोंबीच बनवाया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से यह मकबरा संरक्षित है। एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज ब्यौरे के मुताबिक फिरोज खां मुगल बादशाह शाहजहां के दरबार का ख्वाजासरा था। वह शाही हरम का प्रभारी था। फिरोज खां को दीवान-ए-कुल के पद पर पदोन्नत किया गया था। वर्ष 1637 में उसकी मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन


अष्ठकोणीय इमारत का शानदार गुंबद
ताल फिरोज खां दो मंजिला इमारत है। लाल बलुई पत्थर से तैयार किया गया मकबरा अष्ठकोणीय है और उसके ऊपर गोल गुंबद है। इसकी बाहरी दीवारों पर पच्चीकारी व कार्विंग का सुंदर काम देखने लायक है। हरम प्रभारी फिरोज खां ने अपने जीवन काल में ही इस मकबरे का निर्माण कराना शुरू कर दिया था। उसकी मौत के बाद उसे यहां दफन किया गया। यह स्थान उसकी जागीर था और यहां बने तालाब के पानी का इस्तेमाल सिंचाई में किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed