फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Jones Mill Case Eow Send Notice Employee Did Not Come For Statement

जोंस मिल प्रकरण: नोटिस भेजने के बाद भी लापरवाही, आरोपियों के बयान दर्ज, कर्मचारी नहीं आए

Fri, 13 Aug 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Aug 2021 12:27 AM IST
सार

19 जुलाई 2020 को जोंस मिल की जमीन पर बम धमाका हुआ था। बम धमाका केस में मुख्य आरोपी मैना गेट, पथवारी निवासी रज्जो जैन को बनाया गया। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
Agra Jones Mill Case Eow Send Notice Employee Did Not Come For Statement
जोंस मिल की जगह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोंस मिल की जमीन को खुर्दबुर्द करने के प्रकरण की जांच कर रही आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) को तीनों अभियुक्त रज्जो जैन, कंवलदीप सिंह और हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन ने बयान दर्ज करा दिए हैं, लेकिन 10 सरकारी कर्मचारी से लेकर 15 अन्य लोग बयान दर्ज कराने नहीं आए हैं। अब ईओडब्ल्यू फिर से इन लोगों को नोटिस जारी करेगी। इसके बाद भी बयान दर्ज कराने नहीं आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

19 जुलाई 2020 को जोंस मिल की जमीन पर बम धमाका हुआ था। बम धमाका केस में मुख्य आरोपी मैना गेट, पथवारी निवासी रज्जो जैन को बनाया गया। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। उसकी छह करोड़ की संपत्ति को जब्त किया गया। डीएम की जांच समिति की रिपोर्ट के बाद थाना छत्ता में जोंस मिल की जमीन को खुर्दबुर्द करने के केस में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें रज्जो जैन, कंवलदीप सिंह और बिल्डर हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन को आरोपी बनाया गया। हेमेंद्र अग्रवाल को जेल भेजा गया था। बाद में जमानत हो गई थी। वहीं रज्जो जैन और कंवलदीप को अग्रिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

बिल्डर हेमेंद्र अग्रवाल की पत्नी के प्रार्थना पत्र पर विवेचना 27 मई को ईओडब्ल्यू ट्रांसफर कर दी गई थी। विवेचक शिव कुमार ने डीएम कार्यालय से जांच समिति की रिपोर्ट कब्जे में ली थी। 15 दिन पहले जमीन को खुर्दबुर्द करने के आरोपी, तैनात रहे दस कर्मचारी और अन्य 15 को नोटिस जारी किए गए थे। उनसे जमीनों की बिक्री और खरीद से संबंधित से सवाल जवाब किए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू के विवेचक शिव कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। मगर, तहसील सहित अन्य दस कर्मचारी बयान दर्ज कराने नहीं आ रहे हैं। यह कर्मचारी जमीनों की बिक्री और खरीद के समय तैनात नहीं थे। अब उनको दोबारा नोटिस भेजा जा रहा है। अगर, वह नहीं आते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं 15 अन्य लोगों को भी नोटिस दिए गए हैं। 
आगरा: जोंस मिल कांड के आरोपी रज्जो जैन, कंवलदीप, चुनमुन सहित सात नए भूमाफिया घोषित
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed