{"_id":"69251c15bd08ad7b3c0111bc","slug":"agra-iti-under-scrutiny-college-gets-second-notice-for-running-two-institutes-in-same-building-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का खेल: एक इमारत में दो आईटीआई संस्थान, 12 दिन बीते... नहीं दिया कॉलेज ने स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का खेल: एक इमारत में दो आईटीआई संस्थान, 12 दिन बीते... नहीं दिया कॉलेज ने स्पष्टीकरण
Tue, 25 Nov 2025 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:31 AM IST
सार
आगरा में निजी आईटीआई संस्थान में अनियमितता के मामले में 12 दिन के बाद भी कॉलेज ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में निजी आईटीआई संस्थान में अनियमितता के मामले में कार्रवाई की रफ्तार सुस्त पड़ी हुई है। महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ एजुकेशन को एक ही भवन में दो संस्थान संचालित करने पर नोटिस जारी हुए 12 दिन बीत चुके हैं। सात दिन में जवाब मांगा गया था लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया है।
संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण एवं शिशिक्षु) संजय सागर ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन से दोबारा स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यह चेतावनी दी गई है कि जवाब नहीं दिया गया तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में संस्थान से दस्तावेज एवं भवन के जियो-टैग्ड फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को कहा गया है।
यह था मामला
निरीक्षण में पाया गया था कि महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ एजुकेशन का भवन स्वतंत्र रूप से उपयोग में नहीं है और एक ही भवन में दो संस्थान संचालित किए जा रहे हैं, जो डीजीटी (प्रशिक्षण महानिदेशालय) भारत सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के विरुद्ध है। इसी आधार पर कॉलेज को 12 नवंबर को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया था।