{"_id":"695980a7ffeec272f702c670","slug":"agra-is-the-third-coldest-city-in-the-state-due-to-the-cold-weather-agra-news-c-25-1-agr1067-956454-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सर्दी का सितम, सूबे में तीसरा ठंडा शहर रहा आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सर्दी का सितम, सूबे में तीसरा ठंडा शहर रहा आगरा
विज्ञापन
शनिवार को शीत लहर से गलन बढी़। अमर उजाला
आगरा। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम और बढ़ गया। नश्तर सी चुभने वालीं सर्द हवाओं के कारण शनिवार को आगरा प्रदेश में तीसरा सर्द शहर रहा। प्रदेश में हरदोई सबसे ठंडा शहर रहा, वहीं अलीगढ़ दूसरे और आगरा तीसरे नंबर पर रहा। आगरा में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले 6 डिग्री तक लुढ़क गया।
शनिवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान शनिवार को 6.9 डिग्री रहा, जबकि शुक्रवार को यह 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। महज 24 घंटे के अंदर उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के कारण तापमान में 6 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ठिठुरन और गलन भरी सर्दी के बीच रात से सुबह तक घना कोहरा छाया गया। हाईवे और बाहरी हिस्सों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन में घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। गलन और ठिठुरन बरकरार रहेगी, हालांकि हल्की धूप बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पांच साल में ऐसा रहा 3 जनवरी का तापमान
वर्ष न्यूनतम अधिकतम
2026 6.9 16.4
2025 7.6 18.7
2024 6.2 12.9
2023 6.2 13.1
2022 7.5 22.1
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
91 साल पहले का नहीं टूटा रिकॉर्ड
सबसे सर्द जनवरी का रिकॉर्ड 91 साल बाद भी नहीं टूट पाया है। 16 जनवरी 1935 को न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री पर पहुंच गया था। तब से अब तक यह रिकॉर्ड बरकरार है। इसी तरह सबसे गर्म जनवरी का रिकॉर्ड 28 जनवरी 1991 के नाम है, जब पारा 33 डिग्री पहुंच गया था। सबसे ज्यादा 49.5 मिमी बारिश का रिकॉर्ड 9 जनवरी 1957 के नाम पर है।
विज्ञापन
मुंबई की फ्लाइट साढ़े चार घंटे देरी से उड़ी
घने कोहरे की वजह से शनिवार को फ्लाइटों का संचालन खासा प्रभावित हुआ। मुंबई से आगरा आने वाली फ्लाइट तय समय से करीब साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। दोपहर 3 बजे आगरा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का टेकऑफ शाम 7:30 बजे हुआ। वहीं, हैदराबाद, बंगलूरू और अहमदाबाद की फ्लाइटों का संचालन भी आधे घंटे तक की देरी से हुआ। विमान यात्रियों के साथ ही रेलयात्रियों की मुसीबत भी कोहरे ने बढ़ा दी। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और ईदगाह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कड़ाके की सर्दी में घंटों तक इंतजार करना पड़ा।