फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA IS HOTTEST IN UP

प्रदेश में फिर सबसे गर्म रहा आगरा, आज से राहत की उम्मीद

Sun, 29 Aug 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
AGRA IS HOTTEST IN UP
आगरा। ताजनगरी शनिवार को सूबे में सबसे गर्म शहर रही। शुक्रवार को मेरठ सबसे गर्म शहर रहा था लेकिन उससे पहले लगातार चार दिन तक आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। महज एक दिन बाद ही आगरा फिर से सूबे का सबसे गर्म शहर बन गया, जहां दिन और रात में तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से बादल और बारिश से तापमान में कमी और गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ऊपर है। यही हाल रात के तापमान का भी है, जो 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज कड़ी धूप लोगों को बेहाल करती रही लेकिन अपराह्न चार बजे से मौसम में बदलाव आया और काले बादल घिर आए। एक बार को लगा कि झमाझम बारिश होने वाली है लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों की लुकाछिपी और बारिश, बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। एक सितंबर तक मानसून के बादल बरसने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 36.4 27.7
लखीमपुर 35.6 25.5
झांसी 35.3 27
बिजनौर 35 22.5
बांदा 34.8 25.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed