फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPL Satta on MI and KKR match through mobile 1.62 lakh rupees cash

IPL: लग्जरी कारें और लाखों के दांव...क्लब स्क्वायर-8 में अमीरों की महफिल, पुलिस छापे में हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 01 Apr 2025 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 08:14 AM IST
सार

IPL Satta: आगरा के क्लब स्क्वायर-8 कैफे के बाहर लग्जरी कारों की जमावड़ा लगा हुआ था। पुलिस ने जब यहां छापा मारा, तो अमीरों की महफिल सजी थी और आईपीएल मैच पर लाखों के दांव लगते मिले। पुलिस ने यहां से  नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
IPL Satta on MI and KKR match through mobile 1.62 lakh rupees cash
क्लब स्क्वायर-8 कैफे में पुलिस का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

MI vs KKR Satta: आगरा के मारुति एस्टेट रोड स्थित क्लब स्क्वायर-8 कैफे में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों पर मोबाइल से सट्टेबाजी की जा रही थी। एसओजी और पुलिस टीम ने सट्टेबाजी कर रहे कैफे संचालक सहित 9 बुकी को गिरफ्तार किया है। 1.62 लाख रुपये की नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों के तार दिल्ली, मुंबई से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि काफी दिनों से आईपीएल के मैचों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी कैफे, बार और रेस्टोरेंट में कराए जाने की जानकारी मिल रही थी। यहां बुकी मैच की एक-एक गेंद और शॉट पर दांव लगाते हैं। सोमवार की देर रात को क्लब स्क्वायर 8 कैफे में सूचना पर एसीपी सदर विनायक भोंसले ने एसओजी टीम के साथ छापा मारा। यहां मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच चल रहे मुकाबले पर सट्टा लगाया जा रहा था। ग्राहकों के कॉल भी आ रहे थे। जिन्हें सट्टेबाज अटेंड कर रहे थे। मोबाइल पर महफिल में दांव लग रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर भगदड़ मच गई।

ये भी पढ़ें -  UP: प्रेमी संग मिलकर की सास की हत्या...लाश पर इसलिए खूब बहाए आंसू, सच सुनकर पुलिस भी हिल गई
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कैफे संचालक बबलू धाकड़ निवासी धाकरान, डोरीलाल निवासी धाकरान, विजय सिंह निवासी सुभाष कॉलोनी धाकरान, राकेश शर्मा और नितिन शर्मा निवासी नॉर्थ ईदगाह काॅलोनी, गौतम धाकड़ उर्फ रिंकू निवासी धाकरान, हर्ष स्वरूप धाकड़ और बिजेंद्र सिंह निवासी धाकरान को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि यहां आईपीएल के हर मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। कैफे संचालक बेखौफ होकर आईपीएल पर सट्टेबाजी करा रहा था।

विज्ञापन

पुलिस को देख टेबलों पर बैठ गए
पुलिस के पहुंचते ही आईपीएल सटोरिये खुद को ग्राहक बताने लगे। वह अलग-अलग टेबलों पर जाकर बैठ गए। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सभी नाई की मंडी के धाकरान के रहने वाले और आपस में परिचित निकले। मोबाइलों पर सट्टे के साक्ष्य भी मिले। पुलिस केस दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई...फिर ऐसी हरकतें, पत्नी ने बताई दरोगा पति की हैवानियत; एटा SOG के हैं प्रभारी
 

हुक्का बार भी चल रहा था
पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां हुक्के भी मिले। यहां अवैध रूप से हुक्का बार भी चलाया जा रहा था। पुलिस ने हुक्का बार से संबंधित सामग्री भी बरामद की है।

ये हुआ बरामद
- 1.62 लाख रुपये
- एक्सयूवी सहित 7 गाड़ियां
- 11 मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed