फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra in UP (Uttar Pradesh) Agra Coronavirus Latest Update in Hindi: 46 news cases of covid 19 in agra

Coronavirus: आगरा में अप्रैल के आखिरी दिन 46 नए मरीज, संख्या हुई 479, अब तक 15 की मौत

Fri, 01 May 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Agra in UP (Uttar Pradesh) Agra Coronavirus Latest Update in Hindi: 46 news cases of covid 19 in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अप्रैल के आखिरी दिन (गुरुवार) को कोरोना वायरस के 46 और मरीज मिले। यह अब तक का रिकार्ड है। इससे पहले एक ही दिन में इतने मरीज कभी नहीं मिले। जिले में अब कुल संख्या 479 हो गई। एक मरीज की मृत्यु के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मृतक संख्या 15 हो गई है। 91 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने देर रात इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


ताजनगरी में संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च के 31 दिनों में संक्रमित मरीजों का जो आंकड़ा 12 था, वो अप्रैल में बढ़कर 479 हो गया। यानी 30 दिनों में 467 संक्रमित मिले। औसतन हर दिन 15 से अधिक मरीज। अप्रैल के आखिरी दिन तो रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले 11 अप्रैल को 39 और 17 अप्रैल को 38 मरीज मिले थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

मौत के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट

एत्माद्दौला निवासी 65 वर्षीय मरीज की संजय प्लेस स्थित एक अस्पताल में डायलिसिस के बाद मौत हो गई थी। उसके नमूने जांच को भेजे गए थे। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनके अलावा कछपुरा के 39 वर्षीय युवक की 27 अप्रैल को एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। देर रात एसएन में एक कोरोना संदिग्ध ने दम तोड़ दिया। 

गुरुवार को मिले नए मरीजों में ताजगंज के आठ सब्जी विक्रेता संक्रमित मिले हैं। ये सभी बसई सब्जी मंडी से सब्जी और फल लेकर ताजगंज क्षेत्र में बेचते थे। तीन दिन पहले 50 की पूल टेस्टिंग कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट में ये आठ निकले हैं। इनके अलावा कोतवाली और लोहामंडी में 100 और की जांच हो चुकी है। उनकी रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र हुए 38

नए मरीज मिलने से शहर में हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ गई है। पहले 32 थे। इनमें से 11 खत्म कर दिए गए। 21 बचे। 17 बढ़ा दिए जाने से 38 हो गए हैं। सिकंदरा सब्जी मंडी भी हॉटस्पॉट है। यहां चार सब्जी विक्रेता संक्रमित मिले थे।

1- मंटोला, ढोलीखार
2- वजीरपुरा/ गांधीनगर
3- ताजगंज, घटिया
4- कमला नगर
5- खंदारी क्षेत्र
6- एसएन हॉस्पिटल, फव्वारा हॉस्पिटल रोड, चित्रा टाकीज, खटिया पाड़ा, मानसी सईद खान, बाग मुजफ्फर
खान।
7- आवास विकास एचपी वेस्ट
8- जगदीशपुरा, लोहामंडी
9- छत्ता एरिया, धुलियागंज, फ्रीगंज, जीवनीमंडी, मदार गेट।
10- फतेहपुर सीकरी नगरीय और ग्रामीण।
11- टीवाईसी, रामबाग, सीतानगर, गोकुल नगर, नराइच।
12- सुशील नगर, यमुना ब्रिज, महताब बाग।
13- विभव नगर।
14- शाहगंज-2, रसूलपुर, खरिया मोड़, सराय ख्वाजा।
15- नामनेर, , एसआर हॉस्पिटल, मोहनपुरा, छौआ नगर।
16- आजमपाड़ा, रामनगर, पृथ्वीनाथ, फाटक।
17- बाह नगरीय।
18- भगवान टाकीज।
19- तोपखाना, राजामंडी।
20- मोतीकुंज, मदिया कटरा।
21- डडुकरा, फतेहपुर सीकरी, दूरा।
22- छींपीटोला
23- नगला काली, देवरी रोड।
24- मारुति एस्टेट, ग्यासपुरा, शाहगंज।
25- पथवारी, छत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
26- मूलचंद्र हॉस्पिटल, नगला सब्ले अछनेरा
27- दयालबाग।
28- राजराय बरौली अहीर
29- सिकंदरा, ककरैठा
30- सदर बाजार
31- सिकंदरा सब्जी मंडी
32- नगला पाड़ा,कौशलपुर, नगला बूदी
33- टेढ़ी बगिया, बंबा
34- शाहदरा, नुनिहाई, यमुनापार।
35- नगला महादेव, शहानाबाद, विभव नगर।
36 जरुआ कटरा, अकोला मलपुरा।
37- झारपुरा, बमरौली कटरा, डौकी।
38- ककुआ, बरौली अहीर।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed