फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra housing scam engineers salary pension recovery

272 घटिया मकान, 5.25 करोड़ का घोटाला: आवास विकास के ये हैं वे पांच अभियंता, जिनकी पेंशन और वेतन से होगी वसूली

Wed, 03 Sep 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 09:17 AM IST
सार

कालिंदी विहार बीएसयूपी योजना में 272 भवन घटिया निकले। जांच में भ्रष्टाचार साबित होने पर आवास विकास के 5 अभियंताओं से 5.25 करोड़ रुपये वेतन और पेंशन से वसूले जाएंगे।

विज्ञापन
agra housing scam engineers salary pension recovery
आवास योजना

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार में बेसिक सर्विसेज टू अर्बन पुअर (बीएसयूपी) योजना के तहत बनाए गए 272 भवनों के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया। आईआईटी रुड़की से जांच कराने पर भवनों के आरसीसी कॉलम में दरारें मिलीं। घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल की गई। भवन रहने लायक नहीं पाए गए।
विज्ञापन


 

 जांच के बाद आवास आयुक्त बलकार सिंह ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता रोशन लाल आर्य, सहायक अभियंता जेपी गर्ग, डीके शर्मा, सत्येंद्र कुमार पचौरी व वर्तमान अधिशासी अभियंता नेहा सिंह से 5.25 करोड़ रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं।वर्तमान में अधिशासी अभियंता नेहा सिंह तब सहायक अभियंता थीं। पांचों अभियंताओं से सरकारी धन की वसूली उनके वेतन और पेंशन से की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास परिषद खंड-29 ने कालिंदी विहार में बीएसयूपी योजना के तहत 652 भवन बनाए थे जिनमें 360 भवन सही पाए गए। 272 में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल की गई। आवास विकास परिषद के अभियंताओं ने ठेकेदारों संग मिलकर भ्रष्टाचार किया। आईआईटी रुड़की की जांच में सामने आया कि बिल्डिंग ब्लॉक, सामुदायिक केंद्र, कियोस्क बिल्कुल भी उपयोग लायक नहीं थे। 
 
विज्ञापन

इस वजह से 5.25 करोड़ रुपये सरकारी धन का नुकसान हुआ। इस गड़बड़ी के लिए तत्कालीन अभियंताओं को दोषी ठहराया गया था। कुछ अभियंता सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पेंशन ले रहे हैं। ऐसे में पेंशन ले रहे अभियंताओं से नुकसान की भरपाई उनकी पेंशन से की जाएगी, जबकि वर्तमान में तैनात अभियंताओं से नुकसान की भरपाई उनके वेतन से वसूल की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed