फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Hotest City In Uttar Pradesh July Weather Forecast

प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा, बिना बारिश के बीत रहा सावन, बारिश का इंतजार

Sun, 19 Jul 2020 12:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Jul 2020 12:49 PM IST
सार

राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं मानसून की राह में बाधा

विज्ञापन
Agra Hotest City In Uttar Pradesh July Weather Forecast
गर्मी से परेशान युवतियां धूप से बचाव करती हुईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच शनिवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। आगरा में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। दोपहर में रिमझिम बारिश हुई, लेकिन इसने गर्मी से राहत दिलाने की जगह उमस को और बढ़ा दिया। इससे लोग उमस से बेहाल हो गए। 
विज्ञापन


झमाझम बारिश के इंतजार में लोग परेशान हैं। सावन का महीना बिन बरसे सूखा ही बीत रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से बारिश के आसार बन रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  आगराः कैलाश मेले का अवकाश घोषित, जानिये क्या रहेगी बाजार और दफ्तरों के खुलने की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बादल घिर आए, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद दोपहर में रिमझिम बारिश हुई, इसने उमस को बढ़ा दिया। आर्द्रता 80 फीसदी हो जाने के कारण लोग पसीने से परेशान रहे। बारिश के बाद तेज धूप निकल आई, जिसने लोगों को बेहाल कर दिया। 

राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं मानसून की राह में बाधा: जेपी गुप्ता
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पूर्वी राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं चल रहीं हैं, जो मानसून के रास्ते में बाधा हैं। आगरा में इसका प्रभाव ज्यादा है, लेकिन अब मानसून की ट्रफ लाइन धीमे-धीमे आगे बढ़ रही है और संभव है कि 20 जुलाई को आगरा में अच्छी बारिश हो। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस बार बारिश सामान्य से कम हुई है। उनमें आगरा भी एक है।  
 
शहर  तापमान 
आगरा 40.5 
झांसी 39.1
लखनऊ 36.2  
कानपुर  36
बांदा 35.6 
वाराणसी 35.6
   
    
      
    
    
    
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed