फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra hope raised for civil enclave

सुप्रीम कोर्ट के रुख से जगी उम्मीद, आगरा की 'उड़ान' को लगेंगे पंख, अगली सुनवाई पर नजर

Sat, 23 Nov 2019 01:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
agra hope raised for civil enclave
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट पीठ के सकारात्मक रुख से ताजनगरी में सिविल एन्क्लेव को लेकर उम्मीद जगती दिख रही है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पहुंचे शहर के पर्यावरणविदों भी पीठ के सकारात्मक रुख से उम्मीदों से भरे नजर आए। अब अगली सुनवाई पर उनकी नजर है।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में टीटीजेड से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इसमें सिविल एन्क्लेव प्रमुख रहा। सुनवाई के दौरान शहर के पर्यावरणविद इंजीनियर उमेश शर्मा, केशो मेहरा, राकेश गर्ग, केसी जैन भी दिल्ली पहुंचे थे। सुनवाई के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सकारात्मक रुख की प्रशंसा की। साथ ही उम्मीद जताई कि जल्द ही शहर में सिविल एन्क्लेव निर्माण का रास्ता खुल सकता है।
विज्ञापन


जमीन अधिग्रहण का काम लगभग पूरा

खेरिया हवाई अड्डे को ही विस्तार रूप देकर सिविल एन्क्लेव विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सदर तहसील अंतर्गत धनौली, बल्हैरा और अभयपुरा में जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। अधिकांश जमीन अधिग्रहण हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के लिए लगभग 20 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। कुछ अड़चनें हैं, उन्हें भी दूर करने के लिए नायब तहसीलदार, कानूनगो और क्षेत्रीय लेखपाल की टीम गठित कर दी गई है। इतना ही नहीं, सिविल एन्क्लेव निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। 

बाउंड्री निर्माण का काम भी लगभग पूरा

सिविल एन्क्लेव के लिए चिह्नित की गई जमीन पर बाउंड्री का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग तीन करोड़ रुपये लागत से बाउंड्री कराई जा रही है। 

पर्यटन को लगेंगे पंख

ताजनगरी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की लंबे समय मांग चल रह है। हालांकि ये तो पूरी नहीं हुई लेकिन केंद्र सरकार ने खेरिया हवाई अड्डे को ही विस्तार रूप देकर सिविल एन्क्लेव को हरी झंडी दी। 
 

तो दुनिया से जुड़ जाएगा आगरा

सिविल एन्क्लेव के मूर्त रूप लेने से ताजनगरी सीधे देश-विदेश के कई शहरों से सीधी जुड़ जाएगी। हालांकि वर्तमान भी खेरिया हवाई अड्डे पर हवाई जहाज उतरते हैं लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते यहां यात्री हवाई जहाज कम ही आते हैं। सिविल एन्क्लेव के मूर्त रूप लेने से यह दिक्कत दूर होगी।

टीटीजेड (ताज ट्रिपेजियम जोन) के सदस्य इंजीनियर उमेश शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सिविल एन्क्लेव निर्माण को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि ताजनगरी के खाते में जल्द ही अच्छी खबर आने वाली है।

सदस्य केशो मेहरा ने कहा कि टीटीजेड से जुड़े मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सकारात्मक है। खासतौर सिविल एन्क्लेव पर जिस तरह से एमसी मेहता से जवाब मांगा है, उससे सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed