फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: High speed car hits auto and bike, two people die

Agra : तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत... चालक फरार

Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
सार

आगरा  करकुंज मार्ग (सिकंदरा) पर रविवार रात 11:15 बजे तेज रफ्तार कार की ऑटो और बाइक में टक्कर लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
Agra: High speed car hits auto and bike, two people die
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में करकुंज मार्ग (सिकंदरा) पर रविवार रात 11:15 बजे तेज रफ्तार कार की ऑटो और बाइक में टक्कर लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे से अफरातफरी मच गई। ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसमें सवारी नहीं थी। घायलों को लोगों ने अस्पताल भिजवाया। उधर, हादसे के बाद कार को लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सफेद रंग की एक कार सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी की तरफ से करकुंज की तरफ जा रही थी। वहीं बाइक और आटो करकुंज की ओर से पानी की टंकी तरफ जा रहे थे। कार ने पहले बाइक को चपेट में लिया। उस पर 3 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आटो को भी टक्कर लगी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि आटो और बाइक कई मीटर दूर जा गिरे। इससे चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद कार को लेकर चालक फरार हो गए।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाइक सवार युवकों और आटो चालक को अस्पताल पहुंचा गया। एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनकी पहचान गिहारा बस्ती, हरीपर्वत निवासी आशुतोष (21) और ऋतिक के रूप में हुई।


वहीं गिहारा बस्ती के ही साजन और आवास विकास कालोनी के सेक्टर 12 निवासी साौरभ गंभीर घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed