Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra has found a place in Mahis heart... he was clean-bowled by Sodhi.

Agra News: माही के मन में बसा आगरा... सोढ़ी से क्लीन बोल्ड हुए

Wed, 18 Nov 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Agra has found a place in Mahis heart... he was clean-bowled by Sodhi.
हरविंदर सिंह सोढ़ी
आगरा। आईपीएल में खिलाड़ी के रूप में महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर मंगलवार को विराम लगने और अब मेंटर की भूमिका में नजर आने की खबर के बीच ताजनगरी से जुड़ी उनकी यादें भी ताजा हो गईं। धोनी का आगरा से रिश्ता कई दिलचस्प घटनाओं से जुड़ा है। कभी आगरा के हरविंदर सिंह सोढ़ी ने रणजी मुकाबले में उन्हें क्लीन बोल्ड किया तो कभी धोनी ने आगरा की धरती पर पांच पैराशूट जंप लगाकर सैन्य प्रशिक्षण लिया। आगरा के दीपक चाहर के क्रिकेट कॅरिअर को संवारने में भी उनकी अहम भूमिका रही। वहीं मनोज चाहर से दोस्ती और उनके परिवार से आत्मीय जुड़ाव ने इस रिश्ते को और खास बनाया।
विज्ञापन

विजय नगर कॉलोनी निवासी पूर्व इंडिया-ए क्रिकेटर और पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता हरविंदर सिंह सोढ़ी धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। वर्ष 2003 में रांची में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए सोढ़ी ने धोनी को क्लीन बोल्ड किया था। उस समय धोनी भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के सफर पर थे। सोढ़ी के लिए यह मुकाबला आज भी खास यादों में शामिल है।
विज्ञापन


आगरा में लगाए थे पांच पैराशूट जंप
धोनी का आगरा से रिश्ता क्रिकेट के मैदान से बाहर भी रहा है। भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी वर्ष 2015 में पैरा ट्रेनिंग के लिए आगरा आए थे। मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में उन्होंने पांच पैराशूट जंप पूरे किए थे। इनमें रात का जंप भी शामिल था। इस प्रवास के दौरान पूर्व क्रिकेटर सत्येंद्र यादव और बंटी ने अपने मित्र मनोज चाहर के माध्यम से उनसे मुलाकात की थी। धोनी मनोज चाहर के आगरा स्थित घर भी पहुंचे और उनके माता-पिता से आत्मीय मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक की प्रतिभा पर जताया भरोसा, बनाया मैच विनर
आगरा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर को आईपीएल में पहचान दिलाने में धोनी की अहम भूमिका रही। चेन्नई सुपर किंग्स में उन्होंने दीपक की स्विंग गेंदबाजी पर भरोसा जताया और पावरप्ले में गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी। लगातार मिले अवसरों ने दीपक को आईपीएल के प्रभावी गेंदबाजों में शामिल किया और भारतीय टीम तक पहुंचने में मदद की।


मनोज चाहर से रहा लंबा जुड़ाव
आगरा के मनोज चाहर लंबे समय तक धोनी की प्रबंधन टीम से जुड़े रहे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी बनी। धोनी का मनोज के घर पहुंचना और उनके माता-पिता से मिलना इस रिश्ते की आत्मीयता को दर्शाता है। इस तरह धोनी का ताजनगरी से क्रिकेट, दोस्ती और पारिवारिक संबंधों का खास जुड़ाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed