फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra has become the hub of Uttar Pradesh crickets new strategy.

Agra News: उत्तर प्रदेश क्रिकेट की नई रणनीति का केंद्र बना आगरा

Sun, 05 Jul 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Agra has become the hub of Uttar Pradesh crickets new strategy.
जुगल किशोर शर्मा
आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने इस बार आगरा को अपनी भविष्य की क्रिकेट रणनीति का अहम केंद्र बनाया है। पहली बार आयोजित स्पीड हंट के बाद 24 जुलाई को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का ऑक्शन भी आगरा में होगा। एक ही महीने में दो बड़े आयोजन इस बात का संकेत हैं कि यूपीसीए की योजनाओं में ताजनगरी की भूमिका लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

ध्रुव जुरैल, दीप्ति शर्मा, दीपक चाहर और राहुल चाहर जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने आगरा को प्रदेश के प्रमुख क्रिकेट केंद्रों में स्थापित किया है। इसके साथ ही आगरा की बेहतर कनेक्टिविटी भी बड़ा कारण है। एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों के जरिये पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों से यहां आसानी से पहुंच जा सकता है। नियमित क्रिकेट गतिविधियों और सफल आयोजन क्षमता ने भी आगरा को मजबूत दावेदार बनाया।
विज्ञापन

स्पीड हंट से आगरा और आसपास के जिलों के युवा तेज गेंदबाजों को अपने शहर में चयनकर्ताओं के सामने प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। वहीं लगातार बड़े आयोजनों की मेजबानी से आगरा की पहचान उत्तर प्रदेश क्रिकेट के भरोसेमंद आयोजन केंद्र के रूप में और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच
स्पीड हंट और यूपी प्रीमियर लीग ऑक्शन जैसे आयोजन आगरा में होने से युवाओं को बड़ा मंच मिलेगा और शहर में क्रिकेट का माहौल और मजबूत होगा। -जुगल किशोर शर्मा, पूर्व क्रिकेटर एवं कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed