फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Grp Arrests Smuggler Of Hemp At Station

आगरा कैंट स्टेशन पर फिर पकड़ा गांजा तस्कर, साढ़े 25 किलो गांजा बरामद

Fri, 18 Dec 2020 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Dec 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Agra Grp Arrests Smuggler Of Hemp At Station
गांजा लेकर आया तस्कर जीआरपी ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से गुरुवार को जीआरपी की स्पेशल टीम ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार करके साढ़े 25 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी जीआरपी हरीश चंद्र ने बताया कि दक्षिण की ओर से आने वाली स्पेशल ट्रेनों के समय स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर जीआरपी के जवान तैनात किए जाते हैं। सुबह जीआरपी की टीम के सदस्य प्लेटफार्म नंबर चार पर गश्त कर रहे थे। तभी एक यात्री भारी बैग लेकर सीढ़ियों पर जाता नजर आया। उन्होंने उसे रोका। 
विज्ञापन



पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ नगर निवासी कमरे आलम खान बताया। उसके बैग की तलाशी में गांजा बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई। वह तेलंगाना स्पेशल ट्रेन से विशाखापत्तनम से आगरा कैंट आया था। उसे ग्वालियर में गांजा की सप्लाई देनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह तक पहुंचने के प्रयास किए जाएंगे। कमरे आलम ने बताया कि वह पहली बार गांजा लेकर आया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। 

चौथी बार में पकड़ा जा सका आलम
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह तेलंगाना के सिकंदराबाद में रहकर पत्थर घिसाई का काम करता है। ग्वालियर के कुछ लोगों ने उससे आगरा तक गांजे की सप्लाई करने की एवज में 20 हजार रुपये देने की बात हुई थी। इस पर वह तीन बार पहले भी गांजा ला चुका है। विशाखापत्तनम में वासु नामक व्यक्ति गांजा बेचता है। वही लोगों को सप्लाई देता है। ग्वालियर के सूरज उर्फ कल्लू को उसे गांजे की खेप कैंट स्टेशन के बाहर देनी थी।

इस साल अब तक पकड़े 66 कैरियर
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने जनवरी 2019 से 17 दिसंबर 2020 तक 66 लोगों को तस्करी में जेल भेजा है। इनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं। 717 किलोग्राम गांजा बरामद किया जा चुका है। 64 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 29 लाख 40 हजार 423 रुपये का गांजा अभी तक जब्त किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed