{"_id":"590aff654f1c1ba8744426b1","slug":"agra-got-263-rank-in-swacch-sarvekshan-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण 2017: ताजनगरी को 263वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण 2017: ताजनगरी को 263वीं रैंक
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 May 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में ताजनगरी आगरा की रैंकिग बेहतर नहीं है। 2016 में सर्वे किए गए 73 शहरों में आगरा को 47वीं रैंक प्राप्त हुई थी। इस बार 434 शहरों में आगरा की रैंक 263 है। आगरा के अलावा इस बार शहरी विकास मंत्रालय ने मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज को भी स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल किया था। इनमें से कोई भी शहर सफाई के मामले में दमदार प्रदर्शन नहीं कर सका है। देशभर में पहली रैंक मध्य प्रदेश के इंदौर को मिली है वहीं यूपी के गोंडा की रैंक 434वीं है।
बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत सरकार का शहरी विकास मंत्रालय कराता है। इसके तहत शहरों में कूड़ा निष्पादन के इंतजाम, शौचालयों की स्थित, भवन निर्माण की क्षमता और खुले में शौच से मुक्ति आदि बिंदुओं पर सर्वे के बाद शहरों की रैंकिग तय की जाती है। इसमें लोगों के फीडबैक भी शामिल रहते हैं। 2016 में देश के 73 शहरों का स्वच्छ सर्वेक्षण किया गया था। इसमें शामिल ताजनगरी आगरा को सफाई के मामने में 47वीं रैंक प्राप्त हुई थी।
वहीं इस बार सर्वे में देश के 434 शहरों को शामिल किया गया। इसमें आगरा को 263वीं रैंक मिली है। वहीं यूपी में आगरा की रैंक 9वीं है। यूपी के इस बाद 62 शहर इस सर्वेक्षण में शामिल किए गए थे। इसमें आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज भी हैं। देश भर में रैंकिंग की बात करें तो मथुरा को 352, फिरोजाबाद को 375, शिकोहाबाद को 401, मैनपुरी को 379, एटा को 406 और कासगंज को 409वीं रैंक है। वहीं यूपी के 62 शहरों में इनका स्थान क्रमशः 27वां, 32वां, 46वां, 36वां, 47वां और 50वां है।
विज्ञापन
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के 50 शहरों की रैंकिग देशभर में 305 और इससे नीचे है। जिसमें आगरा को छोड़कर ऊपर लिखे सभी शहर शामिल हैं। वहीं 100 सबसे गंदे शहरों में यूपी के 41 शहर हैं। इसमें भी मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज शामिल हैं।