{"_id":"5a5883a94f1c1bab3f8b461d","slug":"agra-girl-consumed-poison-in-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने थाने में खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने थाने में खाया जहर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 12 Jan 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
थाने में खाया जहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के जगदीशपुरा थाने में पुलिसवालों के उस समय हाथ पांव फूल गए, जब एक किशोरी ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। वह अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। घरवालों ने जब उसे खाना खाने को दिया तो ये कदम उठा लिया।
बताया गया है कि जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी के अपने ही मोहल्ले के युवक से प्रेम संबंध चल रहे थे। परिवारवालों को इसकी भनक लग गई तो उन्होंने विरोध जताया। बीती 6 जनवरी को दोनों घर से भाग गए।
लड़की के घरवालों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। गुरुवार रात को लड़की और लड़का थाने पहुंचे। इसकी सूचना पर शुक्रवार को सुबह दोनों के घरवाले भी थाने आ गए। यहां लड़की प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। वह पुलिस की अभिरक्षा में थी।

तभी घरवाले उसके खाने के लिए कचौड़ी लाए। बताया गया है कि लड़की ने खाने में चूहे मारने की दवा मिला दी। इसके बाद उसे खाने लगी। तभी परिवार की एक महिला ने उसे देख लिया।
इतने में हंगामा होने लगा। शोर सुनकर पुलिस आ गई और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसवाले किशोरी को निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लड़का और लड़की दोनों ही के परिवारीजन मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं।