{"_id":"6a62e964a1d863f9500b7886","slug":"agra-garment-fair-records-four-times-higher-orders-than-expected-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गारमेंट फेयर में मिले बंपर ऑर्डर, तीन दिन में लक्ष्य से चार गुना कारोबार; अंतिम दिन पहुंचे 788 रिटेलर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गारमेंट फेयर में मिले बंपर ऑर्डर, तीन दिन में लक्ष्य से चार गुना कारोबार; अंतिम दिन पहुंचे 788 रिटेलर्स
Fri, 24 Jul 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:56 AM IST
सार
आगरा में आयोजित तीन दिवसीय ऑटम विंटर रेडीमेड गारमेंट फेयर में अनुमानित लक्ष्य से चार गुना अधिक ऑर्डर मिले। यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के 788 खुदरा व्यापारियों ने मेले में पहुंचकर त्योहारी और विंटर कलेक्शन की जमकर बुकिंग की।
विज्ञापन
ऑटम विंटर रेडीमेड गारमेंट फेयर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ब्रज डवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय ऑटम विंटर रेडीमेड गारमेंट फेयर का बृहस्पतिवार को व्यापारी सम्मान के साथ समापन हो गया। फेयर में त्योहारी सीजन और सर्दियों के परिधानों की जमकर बुकिंग हुई। आयोजकों के अनुसार, मेले में अनुमानित व्यापारिक लक्ष्य से चार गुना अधिक ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।
ये भी पढ़ें - UP: लेडी लॉयल अस्पताल, सीएम ग्रिड रोड, नाले और वूमेंस हॉस्टल; जानिए आगरा को क्या-क्या देंगे CM योगी
मेले के अंतिम दिन यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के 788 खुदरा व्यापारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बच्चों के लिए वेलवेट सीक्वेंस कोट और युवतियों के लिए नायरा कुर्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा डेली यूज के लिए प्री-विंटर निटिंग वूल शर्ट की भी मांग रही। फेयर में 1200 से अधिक कोट-सूट, 800 कुर्ती और 2000 से अधिक वूलन टी-शर्ट के नए डिजाइन प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ये है आगरा का वीआईपी रोड: सात घंटे रेंगते रहे वाहन, भीषण जाम से जूझे लोग; डायवर्जन ने बढ़ाईं मुश्किलें
मुख्य अतिथि व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने कहा कि गारमेंट सेक्टर आगरा को एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है, जिससे रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। विशिष्ट अतिथि एवं ब्रज डवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल (रावी) ने कहा कि 500 किमी दूर से आए व्यापारियों ने व्यापार के साथ पर्यटन का भी लाभ लिया, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिला है। मेला संयोजक अशोक माहेश्वरी और समन्वयक प्रदीप माहेश्वरी ने बताया कि जरी-जरदोजी और एंब्रॉयडरी वर्क को भी शानदार रेस्पॉन्स मिला। समारोह में अभिषेक जैन, आशुतोष भाटिया, नवनीत जैन व संजय सिंघला समेत 16 प्रमुख व्यापारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें - UP: नकली दवा रैकेट पर सबसे बड़ा प्रहार, थोक के नए लाइसेंस पर भी लगी रोक; 58 पुराने किए गए निरस्त