{"_id":"6a62ce87124c820e72020e99","slug":"7-hour-traffic-snarl-hits-agra-s-vip-road-as-metro-and-cm-grid-works-disrupt-movement-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये है आगरा का वीआईपी रोड: सात घंटे रेंगते रहे वाहन, भीषण जाम से जूझे लोग; डायवर्जन ने बढ़ाईं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है आगरा का वीआईपी रोड: सात घंटे रेंगते रहे वाहन, भीषण जाम से जूझे लोग; डायवर्जन ने बढ़ाईं मुश्किलें
Fri, 24 Jul 2026 08:01 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:01 AM IST
सार
आगरा के बारहखंभा रेलवे ओवरब्रिज, मेट्रो और सीएम ग्रिड के निर्माण कार्यों के कारण आगरा की वीआईपी रोड पर करीब सात घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को घंटों ट्रैफिक में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
आगरा की वीआईपी रोड पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बारहखंभा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने से वीआईपी रोड कहे जाने वाले अर्जुन नगर से ईदगाह तक वाहनों का दबाव बढ़ गया है। 7 घंटे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लगने से बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण के कारण अर्जुन नगर, मलपुरा से रूई की मंडी बाजार की तरफ जाने वाले वाहन ईदगाह रेलवे ओवरब्रिज की तरफ से निकल रहे हैं। वाहन नगला छउआ होते हुए रूई की मंडी फाटक की तरफ जाते हैं। ईदगाह पुल पर रास्ता संकरा है। यहां पर वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से जाम लगना शुरू हो गया। ईदगाह पुल पर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। सुबह के समय स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और अपने काम पर निकलने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। कमाल खां दरगाह पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण हालात और बिगड़ गए।
ये भी पढ़ें - UP: लेडी लॉयल अस्पताल, सीएम ग्रिड रोड, नाले और वूमेंस हॉस्टल; जानिए आगरा को क्या-क्या देंगे CM योगी
ये भी पढ़ें - UP: लेडी लॉयल अस्पताल, सीएम ग्रिड रोड, नाले और वूमेंस हॉस्टल; जानिए आगरा को क्या-क्या देंगे CM योगी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरीपर्वत कट बंद, लगाना पड़ा 200 मीटर का चक्कर
मेट्रो के पिलर निर्माण के लिए हरीपर्वत चौराहे का कट बृहस्पतिवार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। वाहन स्वामियों को सेंट जोंस और मदिया कटरा की तरफ जाने के लिए 200 मीटर तक का चक्कर लगाना पड़ा। इसी तरह मदिया कटरा से बाग फरजाना की तरफ जाने के लिए 500 मीटर तक घूमकर जाना पड़ रहा है। मदिया कटरा से हरीपर्वत की तरफ जाने वाली लेन पर सीएम ग्रिड के तहत निर्माण कार्य चल रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: चंबल में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माफियाओं को हिरासत में लेने के निर्देश, कहा- कोई सहानुभूति नहीं

इस कारण एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जा रहा है। दिल्ली गेट से बाग फरजाना की तरफ जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य शुरू होने से बैरिकेडिंग कर दी गई। इस कारण बाग फरजाना की तरफ जाने वाले लोगों को पहले हरीपर्वत चौराहे पर आना पड़ा। इसके बाद स्पीड कलर लैब के सामने से बाग फरजाना जाना पड़ा। सेंट जोंस और एमडी जैन की तरफ जाने वालों को स्पीड कलर लैब की तरफ से यूटर्न लेकर आना पड़ा। स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लग गया।
दोपहर में दो से शाम 4 बजे तक जाम लगा रहा।
ये भी पढ़ें - Agra Metro: आगरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, कैंट से आगरा कॉलेज तक जानें कब दौड़ेगी ट्रेन; 90% काम हुआ पूरा
दोपहर में दो से शाम 4 बजे तक जाम लगा रहा।
ये भी पढ़ें - Agra Metro: आगरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, कैंट से आगरा कॉलेज तक जानें कब दौड़ेगी ट्रेन; 90% काम हुआ पूरा
सीएम ग्रिड के काम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
एमजी रोड-2 के मानस नगर से मारुति एस्टेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर सीएम ग्रिड के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण एक लेन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दूसरी लेन से ही दोनों तरफ के वाहन निकल रहे हैं। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण लंबी लाइन लग रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 से दोपहर तीन बजे तक सैकड़ों की संख्या में वाहन जाम में फंस गए। यहां पर पुलिस के इंतजाम भी नहीं थे।
ये भी पढ़ें - UP: क्या आपने देखी हैं फतेहपुर सीकरी की रॉक पेंटिंग्स? हजारों साल पुरानी है शैल चित्रकला, जिस पर गहराया संकट

एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि खेरिया मोड़ स्थित कमाल खां दरगाह पर उर्स की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही थी। वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से ईदगाह पुल पर जाम लगा। मारुति एस्टेट और हरीपर्वत पर सीएम ग्रिड और मेट्रो निर्माण कार्य लोगों को परेशानी हुई। तीनों स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
ये भी पढ़ें - UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी
ये भी पढ़ें - UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी