{"_id":"6a62cc5c19deefd8390d40f2","slug":"cm-yogi-to-launch-projects-worth-crores-in-agra-from-drains-to-150-bed-lady-loyal-hospital-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लेडी लॉयल अस्पताल, सीएम ग्रिड रोड, नाले और वूमेंस हॉस्टल; जानिए आगरा को क्या-क्या देंगे CM योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लेडी लॉयल अस्पताल, सीएम ग्रिड रोड, नाले और वूमेंस हॉस्टल; जानिए आगरा को क्या-क्या देंगे CM योगी
Fri, 24 Jul 2026 07:52 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:52 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में 150 बेड लेडी लॉयल अस्पताल, सीएम ग्रिड रोड समेत करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ नालों, पुलियों, सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों के जीर्णोद्धार जैसे छोटे विकास कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
यमुना रिवरफ्रंट गार्डन, आगरा बैराज या इंटरनेशनल स्टेडियम नहीं बल्कि नाली, सड़क, स्कूल, अस्पताल की रंगाई पुताई जैसे कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पहले ही शुरू सीएम ग्रिड रोड के साथ 150 शय्या लेडी लॉयल अस्पताल, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, शास्त्रीपुरम और यूपीएसआईडीसी का जलभराव दूर करने के लिए नाला, कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास समेत योजनाओं का शिलान्यास भी सीएम के हाथों कराया जाएगा। आगरा बैराज के लिए फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बृहस्पतिवार को ही संसद में मांग उठाई है। जबकि बैराज का ताजमहल से डेढ़ किमी. आगे नगला पैमा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 साल पहले शिलान्यास कर चुके हैं।
विज्ञापन
इन का करेंगे शिलान्यास
- 93.81 करोड़ से 150 शय्या लेडी लॉयल अस्पताल निर्माण कार्य
- 79.15 करोड़ से सुभाष पार्क–मारुति एस्टेट के बीच सीएम ग्रिड रोड
- 65.44 करोड़ से शास्त्रीपुरम में स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण
- 18.79 करोड़ से सदरवन कच्चे नाले का पक्कीकरण कार्य
- 16.09 करोड़ से डीआईओएस के नए भवन का निर्माण
- 15.26 करोड़ की लागत से श्रीकैलाश मंदिर का पर्यटन विकास
- 13.46 करोड़ से वर्किंग वूमेंस हॉस्टल का निर्माण कार्य
- 12.90 करोड़ से 30 मीटर मास्टर प्लान मार्ग का निर्माण
- 10.76 करोड़ से एसएन में रजिस्ट्रेशन कॉम्प्लेक्स का निर्माण
- 8.81 करोड़ से बल्केश्वर पार्क का पुनर्निर्माण एवं थीम पार्क
- 7.07 करोड़ से राजकीय पॉलीटेक्निक, मनकेड़ा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

इनका होगा लोकार्पण
जिला कारागार की 2 बैरक निर्माण 3.23 करोड़
जिला कारागार में 4 नग बैरक 4.91 करोड़
खंदारी बापू नगर में सीसी सड़क 57 लाख
पालीवाल पार्क में विकास कार्य 4.86 करोड़
सिकंदरा में आरसीसी पुलिया, डक्ट 1.07 करोड़
सिकंदरा में साइट ए की पुलिया निर्माण 2.77 करोड़

नाली, पुलिया, रंगाई पुताई के काम का शिलान्यास करेंगे सीएम
मेयर, विधायक, सांसद के हाथों होने वाले छोटे विकास कार्यों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराया जा रहा है। पहली बार एक करोड़ रुपये से कम की लागत वाले कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कराया जा रहा है। इनमें सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में 71 लाख से पुलिया निर्माण, कंपोजिट स्कूल में 45 लाख रुपये से जीर्णोद्धार, एसएन में 55 लाख से रंगाई पुताई, 78 लाख से सर्जरी भवन का जीर्णोद्धार, 60 लाख से एमसीएच ब्लॉक का जीर्णोद्धार, 97 लाख से शीतला माता मंदिर का प्रवेश द्वार और 88 लाख से सीसी सड़क जैसे कामों का शिलान्यास और लोकार्पण कराया जा रहा है।