फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra furniture businessman swine flu death in Delhi

आगरा के फर्नीचर कारोबारी की स्वाइन फ्लू से दिल्ली में मौत

Fri, 28 Sep 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 28 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Agra furniture businessman swine flu death in Delhi
स्वाइन फ्लू

आगरा के सिटी स्टेशन रोड, घटिया आजम खां के फर्नीचर कारोबारी की बुधवार रात दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। उनकी उम्र 45 वर्ष थी। गुरुवार को शव आगरा लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। फर्नीचर कारोबारी को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। 

विज्ञापन


छह-सात दिन तबियत खराब रहने पर दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां मरीज में स्वाइन फ्लू की आशंका जताई गई। मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। कई अस्पतालों में ले गए। वहां भी जांच में इन्फ्लुएंजा ए एच1 एन1 की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान कारोबारी की मौत हो गई। 
विज्ञापन

   
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि स्वाइन फ्लू से कारोबारी के मौत के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। शुक्रवार को टीम भेजकर पता कराया जाएगा। परिवार के लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने सभी प्राइवेट पैथालॉजी लैब संचालकों को निर्देश दिया है कि किसी मरीज में स्वाइन फ्लू और डेंगू की पुष्टि होने पर पूरा विवरण तत्काल स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं। मरीज का एक और सैंपल बनाकर रख लें। 

एसएन में भर्ती मरीजों परिजनों की जांच कराई

एसएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार को दो जुड़वां बच्चों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों के पांच परिजनों का नमूने लेकर जांच कराई। अच्छी बात यह है कि परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, जुड़वा बच्चों की हालत में सुधार है।
  
घटिया आजम खां क्षेत्र के दोनों मामले 

बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए जुड़वा बच्चे और फर्नीचर कारोबारी दोनों घटिया आजम खां क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग को इस क्षेत्र में चौकसी बढ़ानी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed