फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Fort-Lucknow Intercity ran late on the very first day

Agra News: पहले ही दिन विलंब से चली आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी

Thu, 09 Apr 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Agra Fort-Lucknow Intercity ran late on the very first day
आगरा। करीब एक सप्ताह बाद अपने निर्धारित रूट पर चली आगरा फोर्ट–लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस की लेटलतीफी बरकरार बनी हुई है। पहले इसको परिवर्तित रूट पर संचालित किया जा रहा था। उस दाैरान भी ट्रेन की घंटों की देरी से यात्री परेशान रहे। उम्मीद थी कि निर्धारित रूट पर संचालन के साथ समय पर संचालन होगा। बुधवार को आगरा फोर्ट से ये ट्रेन निर्धारित समय सुबह 6.31 के बजाय करीब 4.30 घंटे की देरी से 11 बजे रवाना हो सकी। सुबह 9.55 की बजाय 5 घंटे की देरी से दोपहर 2.55 तक पनकी डैम ही पहुंच सकी। इस दौरान लेटलतीफी से परेशान 58 यात्रियों ने 2 से 7 अप्रैल तक 9855 रुपये का रिफंड कराया।
विज्ञापन

रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन को मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के चलते डायवर्ट रूट आगरा फोर्ट–मथुराजं.–कासगंज–शाहजहांपुर–लखनऊ जं. मार्ग से संचालित किया जा रहा था। बुधवार से यात्रियों की परेशानी को देखते हुए आंशिक निरस्तीकरण और प्रारंभिक स्टेशन में बदलाव किया गया। नई व्यवस्था 13 मई तक प्रभावी रहेगी। माैजूदा समय में इसको पूर्व निर्धारित मार्ग पर कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में कानपुर सेंट्रल से लखनऊ जं. के बीच इसको निरस्त रखा गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12179 (लखनऊ जं.–आगरा फोर्ट इंटरसिटी) लखनऊ के बजाय कानपुर सेंट्रल से ही प्रारंभ होगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप से जानकारी जरूर कर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed