फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Fort-Kota and Agra-Ratlam Express trains will run daily from October 1

राहत: एक अक्टूबर से प्रतिदिन चलेंगी आगरा फोर्ट-कोटा और आगरा-रतलाम एक्सप्रेस

Sun, 26 Sep 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 12:06 AM IST
सार

कोटा की कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। अब आगरा से यमुना ब्रिज-कोटा स्पेशल एक्सप्रेस प्रतिदिन संचालित होगी। साथ ही आगरा फोर्ट-रतलाम स्पेशल एक्सप्रेस भी रोज चलेगी। 

विज्ञापन
Agra Fort-Kota and Agra-Ratlam Express trains will run daily from October 1
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से एक अक्टूबर से यमुना ब्रिज-कोटा स्पेशल एक्सप्रेस और आगरा फोर्ट-रतलाम स्पेशल एक्सप्रेस प्रतिदिन संचालित होंगी। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव यमुना ब्रिज स्टेशन और ईदगाह पर भी होगा। इससे कोटा की कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को बड़ा फायदा होगा। अभी तक ये दोनों ट्रेनें बंद चल रही थीं। 

विज्ञापन


गाड़ी संख्या (05913) कोटा रेलवे स्टेशन से एक अक्टूबर को सुबह 8:15 बजे चलेगी। यह राजस्थान के विभिन्न स्टेशनों के अलावा श्री महावीर जी, हिंडौन सिटी, बयाना, रूपवास, फतेहपुर सीकरी, किरावली, ईदगाह, आगरा फोर्ट पर शाम 4:50 बजे पहुंचेगी। यमुना ब्रिज पर शाम 5:20 बजे पहुंचेगी। गाडी संख्या (05914) आगरा फोर्ट से चार अक्टूबर से कोटा को जाने वाली ट्रेन 6:20 बजे संचालित होगी, जोकि कोटा में 3:20 दोपहर को पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
गाड़ी संख्या 05912 यमुना ब्रिज आगरा-रतलाम स्पेशल ट्रेन एक अक्टूबर से सुबह 6:15 बजे चलेगी। 6:31 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। यह ट्रेन ईदगाह, पथौली, मिढ़ाकुर, किरावली, सिंगारपुर, फतेहपुर सीकरी, रूपवास, हिंडौन सिटी, महावीर जी, नीमच, मंदसौर होकर 3:45 बजे रतलाम पहुंचेगी। इसी तरह रतलाम-यमुना ब्रिज स्पेशल ट्रेन सुबह 8:45 बजे संचालित होगी, जोकि शाम 4:40 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed