{"_id":"1a49fd55380acfe271a1ec64a22777ee","slug":"agra-fort-ahmedabad-express-stones-passenger-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
रेलवे का सफर सुरक्षित नहीं रहा है। आए दिन लूट-डकैती की घटनाएं तो हो ही रहीं थी कि अब सोमवार की सुबह आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस पर पालनपुर-आबू के बीच पथराव कर दिया गया। इसमें शहीद नगर निवासी एक किशोरी की ठुड्डी फट गई। उसके दस टांके आए हैं। यात्रियों ने इसकी शिकायत आबू रोड की जीआरपी से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
शहीद नगर निवासी मुस्तकीम कुरैशी परिवार के साथ 19 अप्रैल की रात आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस से अहमदाबाद के लिए निकले। वे कोच एस-4 के सीट नंबर 15, 30 और 31 पर यात्रा कर रहे थे। 20 अप्रैल की सुबह सवा दस बजे पालनपुर-आबू के बीच ट्रेन पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बर्थ नंबर 15 पर बैठी 15 वर्षीय नौरीन के चेहरे पर बड़ी गिट्टी लगी। ठुड्डी से खून बहता देख यात्रियों में चीखपुकार मच गई। ट्रेन में चल रहे स्क्वाएड से मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं आया। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। अगले स्टेशन पर रुककर नौरीन के ड्रेसिंग करवाई। मुस्तकीम कुरैशी ने बताया कि चोट गहरी है। बार-बार मदद मांगने पर कोई नहीं आया।